Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस और एनविडिया का आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के लिए हुआ करार

Updated on Thursday, October 24, 2024 18:03 PM IST

मुंबई | आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र की ग्लोबल कंपनी एनविडिया के प्रमुख जेनसेंग हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि दोनों कंपनियों ने भारत में एआई लाने के लिए एक करार किया है। दोनों ने ये घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में की जहाँ (23 से 25 अक्तूबर तक) ‘एनविडिया समिट इंडिया’ कार्यक्रम चल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो (Jio) अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है। Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने ऐलान किया रिलायंस और Nvidia मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

भारत में जेनसेंग हुआंग का स्वागत करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के बड़े सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के चलते भारत आज डिजिटल क्रांति के नए युग में प्रवेश कर रहा है। Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेन्सन हुआंग ने भारत को डीप टेक्नोलॉजी हब बनाने में मुकेश अंबानी के प्रयासों की सराहना की। हुआंग ने भारत के IT क्षेत्र की क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा, “दुनिया में बहुत कम देश हैं जहाँ कंप्यूटर साइंस और आईटी के क्षेत्र में इतने सारे प्रशिक्षित लोग हैं।” जेनसन हुआंग ने कहा,"यह एक असाधारण समय है, जहां भारत के पास बड़ी संख्या में कंप्यूटर इंजीनियर और एक विशाल जनसंख्या है। मैं इस साझेदारी के लिए मुकेश अंबानी के साथ काम करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

मुकेश अंबानी ने जेनसेंग से बातचीत में कहा कि हमें ये ध्यान रखना है कि न केवल आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का फ़ायदा हर भारतीय तक पहुँचे बल्कि ये भी कि ये किफ़ायती दामों में उपलब्ध हो। मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हमारे इसी फ़ोन और इसी कंप्यूटर पर एआई लोगों को मिल सके। इस नई तकनीक को लोगों तक आसानी से पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है और हमें मिलकर इसे पूरा करना होगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि AI एक ज्ञानक्रांति है जिससे वैश्विक समृद्धि का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं की आबादी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को डिजिटल समाज में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंबानी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत तेजी से दुनिया का इनोवेशन हब बनता जा रहा है और हमारे पास दुनिया में सबसे अच्छा डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो विश्वस्तर पर सबसे बड़ी डेटा कंपनी है। उन्होंने बताया कि यह 15 सेंट प्रति जीबी की कम लागत पर डेटा प्रदान करती है, जबकि अमेरिका में यह पांच डॉलर प्रति जीबी है। उन्होंने कहा कि जैसा जियो ने डेटा में किया वैसी ही क्रांति अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लाने की ज़रूरत है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X