Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

हरियाणा में 5जी नेटवर्क उपलब्धता में जियो शीर्ष पर: ओपनसिग्नल रिपोर्ट

Updated on Wednesday, October 23, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ | डेटा खपत के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा दूरसंचार ऑपरेटर, रिलायंस जियो, हरियाणा में 5जी नेटवर्क उपलब्धता में सबसे आगे है। इसके अलावा जियो राज्य में नेटवर्क की कंसिसटेंसी या कहें स्टेबल कनेक्शन और ओवरऑल डाउनलोड स्पीड के मामले में भी शीर्ष पर है । यह खुलासा ओपनसिग्नल द्वारा जारी नवीनतम इंडिया  मोबाइल नेटवर्क अनुभव रिपोर्ट (अक्टूबर 2024) में  हुआ है। ओपनसिग्नल,  उपभोक्ताओं के कनेक्टिविटी अनुभवों का विश्लेषण करने के लिए प्रमुख स्वतंत्र ग्लोबल मानक है।

  नेटवर्क की कंसिसटेंसी और डाउनलोड स्पीड में भी जियो टॉप पर है

जियो  का नेटवर्क उपलब्धता के साथ नेटवर्क की कंसिसटेंसी के मामले में भी सबसे आगे होना, यह साफ तौर से ज़ाहिर करता है की जियो हरियाणा में सबसे विश्वसनीय ऑपरेटर है।ओपनसिग्नल रिपोर्ट के अनुसार ‘ओवरऑल नेटवर्क उपलब्धता % समय’ कैटेगरी, जिसमें 4जी और 5जी दोनों सर्विस सेगमेंट्स शामिल हैं, में हरियाणा में जियो ग्राहक 99.4% समय नेटवर्क से जुड़े रहते  हैं। ‘5जी नेटवर्क उपलब्धता % समय' कैटेगरी में भी, जियो 70.5% उपलब्धता समय के साथ शीर्ष पर है, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी के ग्राहक केवल 24.6% समय ही नेटवर्क से जुड़े रह पाते हैं।

रिपोर्ट  के मुताबिक ओवरऑल वीडियो अनुभव  में भी जियो सबसे आगे है। ओपनसिग्नल रिपोर्ट के मुताबिक जियो ओवरऑल डाउनलोड स्पीड में 94.3 एमबीपीएस स्पीड के साथ सबसे आगे है। जबकी जियो के निकटतम प्रतिद्वंद्वी की 46.0 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड, जियो की  डाउनलोड स्पीड से आधे से भी कम है।

जियो जिसके पास हरियाणा के सबसे बड़े 4जी और 5जी नेटवर्क हैं, राज्य भर में उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी जियो, नेटवर्क स्पीड, कवरेज और कंसिसटेंसी में शीर्ष पर है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X