Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सीआईआई के शिखर में पर्यावरण सुधारने को हरित तरीका अपनाने पर जोर

Updated on Friday, October 18, 2024 09:46 AM IST

गुरुग्राम। भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) की ओर से 7वें वार्षिक ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 60 से अधिक संगठनों को सम्मानित भी किया गया। उद्घाटन सत्र में सीआईआई गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर के अध्यक्ष जमशीद एन. गोदरेज, जर्मनी के संघीय पर्यावरण मंत्रालय से सतत उपभोक्ता संरक्षण के विभागाध्यक्ष डा. उल्फ डी. जेक्केल, सिंगापुर पर्यावरण परिषद की अध्यक्ष इसाबेला हुआंग लोह पीबीएम, ग्रीन उत्पाद और सेवाएं परिषद के अध्यक्ष अणुकीष्णन एआर, भारतीय उद्योग संघ की उपमहानिदेशक सीमा अरोरा, सीआईआई ग्रीन बिजनेस सेंटर के कार्यकारी निदेशक वेंकटागिरी के.एस., अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने शिरकत की।

सीआईआई की ओर से किया गया 7वां वार्षिक ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन


ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय-नेट जीरो की ओर बढऩा, कम कार्बन सामग्रियां और प्रोद्योगिकियां रहा। इस दौरान पर्यावरणीय रूप से सतत हरित उत्पादों, सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यहां बताया गया कि सार्वजनिक खरीद ग्रीन उत्पादों, सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों की मांग पैदा करके कम कार्बन अर्थव्यवस्था में परिवर्तन को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं।
अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आर्थिक विकास के साथ-साथ, संसाधन खपत और संबंधित पर्यावरणीय प्रभावों में भी वृद्धि होगी। इन चुनौतियों से निपटने का एकमात्र तरीका हरित को अपनाना है। प्रमुख उत्पाद और उपकरण निर्माताओं ने हरित बनने की आवश्यकता को महसूस किया है। हमारी टिकाऊ यात्रा में हरित उत्पादों, उपकरणों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की व्यापक भूमिका होगी। अगर इकोलेबल उत्पादों और सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है तो पर्यावरण की दृष्टि से यह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ग्रीनप्रो 2015 से उत्पादों को इकोलेबल कर रहा है। 480 से अधिक निर्माताओं से 8300 से अधिक उत्पादों को प्रमाणित किया है। प्रमाणित सामग्री की इस विविध श्रेणी में निर्माण सामग्री की 34 श्रेणियों के उत्पाद शामिल हैं।
सम्मेलन में जानकारी दी गई कि मेट्रो टीएमटी अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह भारत के एकमात्र इस्पात संयंत्र में निर्मित होता है, जो पीएनजी ईंधन (दुनिया का सबसे स्वच्छ ईंधन) पर चल रहा है। इससे यह नेट नकारात्मक कार्बन उत्सर्जन वाला इस्पात बनता है। कंपनी 50 प्रतिशत सौर ऊर्जा का उपयोग करती है। आने वाले वर्षों में इसे 100 प्रतिशत तक पहुंचने की दिशा में काम अग्रसर है। इस अवसर पर 60 से अधिक संगठनों को उनके उत्पादों के लिए ग्रीनप्रो ईकोलेबलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो पर्यावरणीय स्थिरता जिम्मेदार उपभोग और हरित बाजार प्रथाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पेट्रोपोल इंडिया लिमिटेड के प्रतिष्ठित ब्रांड मेट्रो टीएमटी को ग्रीनप्रो प्लेट का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान 1000 से अधिक लोगों की मौजूदगी में सौंपा गया।

   

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X