Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा 'जियो क्लाउड पीसी'

Updated on Wednesday, October 16, 2024 17:50 PM IST

नई दिल्ली | रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया है जिससे घरों के स्मार्ट टीवी को आसानी से कंप्यूटर में बदला जा सकेगा। जियो क्लाउड पीसी नाम की यह तकनीक मात्र कुछ सौ रूपये में टीवी को कंप्यूटर में तब्दील कर देगी। इसके लिए बस इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टी वी, टाइपिंग की-बोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की दरकार होगी। जिनके टीवी स्मार्ट नहीं हैं उनके साधारण टीवी भी जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के साथ आने वाले सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से कंप्यूटर बन सकते हैं।

दरअसल जियो क्लाउड पीसी एक ऐसी तकनीक है जिससे कोई भी टीवी इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ सकेगा। इसका इस्तेमाल भी आसान है, उपभोक्ता को बस ऐप में लॉगइन करना होगा और क्लाउड में स्टोर किया हुआ पूरा डेटा सामने टीवी पर नज़र आने लगेगा। ईमेल, मैसेज, सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट सर्फिंग, स्कूल प्रोजेक्ट्स, ऑफिस प्रेसेंटेशन जैसे कंप्यूटर पर किए जा सकने वाले सारे काम घर के टीवी पर हो सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो सारा डेटा क्लाउड पर होगा और टीवी के ज़रिए सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ़्टवेयर और एनालिटिक्स जैसी सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा।  

भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों की कंप्यूटर तक पहुंच मुश्किल से होती है। ऐसे में यह तकनीक एक वरदान की तरह है। क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग की क्षमता जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ाई जा सकती है। यह न केवल सुरक्षित है, इसमें डेटा रिकवरी भी आम कंप्यूटर के मुकाबले कहीं आसान है। टीवी के साथ इसे मोबाइल पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस ऐप की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, पर इसे अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारा जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X