Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

वाइरल हुईं मीनाक्षी शेषाद्री की ये लेटेस्ट तस्वीरें, आपने देखीं क्या 

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:21 PM IST

मुंबई,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । अपनी दौर की खूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री आज सुर्ख़ियों में हैं। उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें आज मीडिया में छाई हुई हैं! इन लेटेस्ट तस्वीरों में मीनाक्षी के चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिख ज़रूर रहा है लेकिन, वो आज भी खूबसूरत लग रही हैं! 

आप जानते हैं मीनाक्षी जब 17 साल की थी तभी वह मिस इंडिया चुनी गयीं थीं, तब वो शशिकला शेषाद्री के नाम से जानी जाती थीं। मिस इंडिया बनने के बाद अखबार में उनकी फोटो छपी और जब उस तस्वीर पर मनोज कुमार की नज़र पड़ी तभी उन्होंने तय कर लिया कि उनकी आने वाली फ़िल्म 'पेंटर बाबू' की हीरोइन वही होंगी और बिना स्क्रीन टेस्ट के मीनाक्षी को इस फ़िल्म में साइन कर लिया गया। बस एक अड़चन थी शशिकला का नाम, क्योंकि इस नाम की एक हीरोइन पहले से थीं तब तय हुआ कि इस शशिकला को बॉलीवुड की दुनिया मीनाक्षी शेषाद्री के नाम से जानेगी। बहरहाल, यहां देखें उनकी लेटेस्ट फ़ोटोज़!   
 

'पेंटर बाबू' बुरी तरह फ्लॉप रही और इस बात से मीनाक्षी का हिंदी फिल्मों से मोहभंग भी हो गया। वो बॉलीवुड छोड़ने का मन बना चुकी थीं, लेकिन तभी शोमैन सुभाष घई अपनी फ़िल्म 'हीरो' के लिए हीरोईन की तलाश में जुटे थे और उनकी ये तलाश मीनाक्षी पर आकर ठहर गई। इस रोल के लिए मीनाक्षी तैयार नहीं थीं। लेकिन, सुभाष घई ने उनसे काफी रिक्वेस्ट की और बड़ी मिन्नतों के बाद मीनाक्षी फ़िल्म में काम करने को राजी हुईं और फिर रचा गया रुपहले परदे पर फ़िल्म 'हीरो' का ऐतिहासिक अफसाना। मीनाक्षी की यह दूसरी तस्वीर भी उनकी लेटेस्ट तस्वीर है! 

बहरहाल, साल 1983 में रिलीज़ हुई 'हीरो' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मीनाक्षी शेषाद्री रातों-रात स्टार बन गई। कामयाबी का पैमाना ये था कि 32 साल पहले 'हीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। उस दौर में सिर्फ अमिताभ बच्चन की फ़िल्में ही इतनी कमाई कर पाती थीं। जल्द ही मीनाक्षी अमिताभ के साथ काम करने लगीं।

अमिताभ और मीनाक्षी की जोड़ी परदे पर सुपरहिट रही। 'शहंशाह' के बाद दोनों ने 'गंगा जमुना सरस्वती', 'तूफान' और 'अकेला' भी साथ-साथ की। अमिताभ के साथ ने मीनाक्षी का करियर चमका दिया। 
 
80 के दशक में श्रीदेवी के स्टारडम को टक्कर देने वाली मीनाक्षी अकेली हीरोइन थी। बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों से अपने दौर की यह अभिनेत्री आज फिर से चर्चा में है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X