Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जब बेटे करन की वजह से रोने लगे सनी देओल, फिर बोले- सॉरी बेटा

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:20 PM IST

दिल्ली ,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अपने बेटे के बेहतर कॅरियर के लिए एक पिता हर कदम उठाने को तैयार रहता है, फिर चाहे वो कोई सेलिब्रिटी हो या कोई आम आदमी। कुछ ऐसा ही इन दिनों सनी देओल अपने बेटे की बॉलीवुड में लॉन्चिंग को लेकर कर रहे हैं। वैसे तो बॉलीवुड स्टार किड्स में करन देओल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर बॉलीवुड में वर्षों से अपनी धमक रखने वाले देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में करन अब बी-टाउन में डेब्बू करने जा रहे हैं। ‘पल-पल दिल के पास’ फिल्‍म से पिता सनी देओल उन्हें इंडस्‍ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद सनी और उनके बेटे करन एक-दूसरे से ‘लिपटकर’ रोने लगे। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला।



-4 डिग्री तापमान में कर रहे शूटिंग

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल को इंडस्‍ट्री में लॉन्च किया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनी देओल अपने बेटे राजवीर देओल उर्फ करन को लॉन्च करने जा रहे हैं। ‘पल पल दिल के पास’ फिल्‍म सनी देओल के डायरेक्शन में बन रही है, जिसमें करन लीड रोल में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने फिल्म की शूटिंग के लिए 15,000 फीट की ऊंचाई पर एक लोकेशन का चुनाव किया है, जहां पर तापमान -4 डिग्री है। यहां करन और फिल्म की एक्ट्रेस साहिर बांबा को एक सीन शूट करना था। ऐसे मौसम की वजह से दिन भर में सिर्फ एक शॉट ही पूरा किया जा सकता है।


पापा सनी के पास जाकर रो पड़े करन
खबरों की मानें, तो फिल्‍म का यह सीन भी काफी मुश्किल से शूट किया जाने वाला था। मुश्किल सीन होने की वजह से बार-बार रीटेक और भारी ठंड से परेशान करन अपने पापा सनी के पास जाकर रो पड़े। इसे देखकर सनी की भी आंखें भर आईं। उन्‍होंने खुद को संभालते हुए बोला- ‘सॉरी बेटा, लेकिन समझने की कोशिश करो, मैं यह सब तुम्हारे कॅरियर के लिए ही कर रहा हूं।’ इस भावनात्‍मक पल के बाद करन ने खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया और फिर से शूटिंग शुरू कर दी।


बेटे से कहा है, करनी होगी कड़ी मेहनत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के एक करीबी सूत्र का कहना है कि सनी नहीं चाहते कि उनका बेटा सफलता पाने के लिए आसान रास्‍ते का विकल्‍प अपनाए। उन्‍होंने करन से साफ कहा है कि उन्‍हें कड़ी मेहनत करनी होगी। बताया जाता है कि फिल्‍म के मुश्किल एक्‍शन सीन के लिए सनी बॉडी डबल्‍स के साथ रिहर्सल करेंगे, लेकिन फाइनल शूट अपने बेटे से ही कराएंगे। गौरतलब है कि पहले धर्मेंद फिर देओल फैमिली की दूसरी पीढ़ी सनी-बॉबी व सौतेली बहन ईशा देओल, इसके बाद अब करन तीसरी पीढ़ी के रूप में बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।


Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X