Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नहीं एयर होस्‍टेस बनना चाहती थी तब्‍बू, अब करेंगी ये खास काम

Updated on Tuesday, October 31, 2017 09:29 AM IST

 मुंबई ,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तब्‍बू के अभिनय से सजीं फिल्‍म गोलमाल अगेन बॉक्‍स ऑफिस पर हिट हो चुकी है लेकिन तब्‍बू बॉलीवुड के अलावा अब छोटे परदे पर भी सक्रिय होने का मन बना रही है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में वह भी फराह खान (‘‘लिप सिंग बैटल’’) और सोनाक्षी सिन्‍हा तब्‍बू भी (‘ओम शांति ओम’) की तरह हमें छोटे परदे पर शो करती नजर आ सकती है। लेकिन तब्‍बू छोटे परदे पर अपनी एक खास इच्‍छा के चलते आना चाहती है। तब्‍बू दरअसल एक्‍ट्रेस बनने के बारें में नहीं सोचा था बल्कि वह तो एयरहोस्‍टेज बनना चाहती थी और इसके पीछे एक खास कारण था कि वह पूरी दुनियां की यात्रा करना चाहती थीं। उनको घूमना फिरना कुछ ज्‍यादा ही पसंद है। इसलिए वह छोटे परदे पर वह यात्रा से संबंधित शो से जुड़ सकती है। गौरतलब है कि 45 साल की उम्र पार कर चुकी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अभी भी सिंगल है और बॉलीवुड में सक्रिय रूप से काम कर रही है। 

तो अक्षय और शाहरुख के बाद छोटे परदे पर तब्‍बू की होगी दस्‍तक
हिन्दी फिल्म जगत के अधिकांश सितारे टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी कार्यक्रमों की ओर जा रहे हैं वहीं अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि अगर वह छोटे पर्दे का रूख करती हैं तो उन्हें यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना अच्छा लगेगा। इस साल सुपरस्टार शाहरूख खान भी अपने नए कार्यक्रम ‘टेड टॉक’ और अक्षय कुमार हास्य कार्यक्रम ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एक जज की भूमिका में टेलीविजन पर लौट रहे हैं। सलमान खान भी ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, फराह खान अपने शो ‘‘लिप सिंग बैटल’’ में आती हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा संगीत कार्यक्रम ‘ओम शांति ओम’ में एक जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

तब्‍बू ने कहा बनना तो एयर होस्‍टेस चाहती थी लेकिन बन गई एक्‍ट्रेस
मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में तब्बू ने कहा, ‘‘जहां तक टीवी के कार्यक्रमों का सवाल है तो मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहूंगी। इसमें मुझे दिलचस्पी है और इस दुनिया के बारे में मैं बात करना चाहती हूं। मैं एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी क्योंकि मैं दुनिया देखना चाहती थी।’’

इन तीन देशों की करनी चाहती है स्‍पेशल यात्रा
उन्होंने कहा, ‘‘अब, मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहती हूं ताकि मैं यात्रा कर सकूं। मैं दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और कई अन्य जगहों पर नहीं गई हूं।’’ अभिनेत्री तब्बू की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X