Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

चंडीगढ़ में दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 लॉन्च, पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर ने किया नई बाइक्स को लॉन्च

Updated on Tuesday, October 08, 2024 19:50 PM IST

चंडीगढ़ । बजाज ऑटो ने अपनी नई बजाज  फ्रीडम बाइक को लॉन्च किया है जो कि दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है। दरअसल, ये खबर उन लोगों के लिए खास है जो लोग ऐसी मोटर बाइक खरीदना चाहते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हो और बेजोड़ ईंधन इकोनॉमी यानि तेल पर खर्च को कम करती हो। उनके लिए तो मानो मन की मुराद पूरा होने के समान है। दुनिया के प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता बजाज ऑटो की इस नई बाइक बजाज फ्रीडम को टीसी नौटियाल,  पर्यावरण विभाग के निदेशक एवं सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नवीकरणीय ऊर्जा,  चंडीगढ़ प्रशासन ,  ने इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 स्थित एनडीएम बजाज में लॉन्च किया। इस अवसर पर बजाज ऑटो लिमिटेड (बीएएल) के मनप्रीत बिंद्रा, रीजनल सेल्स मैनेजर, नावेद मोहसिन, रीजनल सर्विस मैनेजर, अंकुर अग्रवाल, एरिया सेल्स मैनेजर और राहुल गुप्ता, एरिया सर्विस मैनेजर भी मौजूद थे। चंडीगढ़ में बजाज डीलरशिप एनडीएम ऑटोव्हील्स के डायरेक्टर वैभव मेहन और निपुण मेहन भी मौजूद थे। वैभव मेहन ने बताया कि लॉन्च के दिन ही 16 व्हीकल ग्राहकों को डिलीवर किए गए हैं।

राकेश शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा कि बजाज फ्रीडम 125 बजाज ऑटो लिमिटेड के रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ मैन्युफैक्चरिंग कौशल को दर्शाता है। इनोवेशन के माध्यम से बीएएल ने ईंधन की बढ़ती लागत को कम करने तथा ट्रेवल से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने की दोहरी चुनौती का समाधान किया है। यह पहल भारत सरकार की सीएनजी नेटवर्क निर्माण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ भी मजबूती से जुड़ी हुई है, जो क्लीन फ्यूल का उपयोग करने तथा विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता से प्रेरित है। 75% से अधिक दो-पहिया व्हीकल ग्राहक ईंधन कुशलता को एक प्रमुख विशेषता मानते हैं। फ्रीडम 125 ऐसे सभी ग्राहकों के लिए है, तथा हम उन्हें 'राइड द चेंज-परिवर्तन की सवारी' के लिए आमंत्रित करते हैं।

मोटरसाइकिल समान कैटेगरी की पेट्रोल मोटरसाइकिलों की तुलना में ईंधन पर होने वाले खर्च को काफी हद तक कम करके खर्च में 50% तक की बचत प्रदान करती है। सीएनजी टैंक केवल 2 किलोग्राम सीएनजी ईंधन पर 200 से अधिक किमी की रेंज प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 2-लीटर का पेट्रोल टैंक है जो रेंज एक्सटेंडर के रूप में कार्य करता है, जो सीएनजी टैंक खाली होने पर 130 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करता है, जिससे आपकी लंबे से लंबा सफर भी काफी आसानी से यकीनी तौर पर पूरा होता है ।

सीएनजी कम्बूस्टन से पेट्रोल की तुलना में लगभग 26.7% कम सीओ2 एमिशन होता है, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में योगदान देता है। इसके अतिरिक्त, सीएनजी व्हीकल 85% कम एनएमएचसी (गैर-मीथेन हाइड्रोकार्बन) और 43% कम एनओएक्स (नाइट्रोजन ऑक्साइड) निकालते हैं ।

मोटरसाइकिल बनाने में सबसे बड़ी चुनौती पैकेजिंग है, क्योंकि कारों की तुलना में मोटरसाइकिल की नेचर कॉम्पैक्ट होती है। बजाज फ्रीडम सीएनजी मोटरसाइकिल में एक इंटीग्रेटेड सीएनजी टैंक और किट है जो ट्रेलिस फ्रेम में सुरक्षित रूप से रखा गया है। कड़े परीक्षणों में इसकी सुरक्षा भी प्रमाणित हुई है। एक हॉरिजोंटल तौर पर झुका हुआ इंजन और एक लिंक-मोनो शॉक सिस्टम उपलब्ध स्पेस का बेहतरीन उपयोग करता है और एक स्टेबल सवारी प्रदान करता है। डिज़ाइन में 825 मिमी की एक सटीक काठी की ऊंचाई और आसान ग्राउंड कॉन्टैक्ट के लिए एक नेरो मिड-सेक्शन है। सीएनजी टैंक के बावजूद, स्मार्ट वेट-सेविंग को लेकर किए गए उपाय पेट्रोल मोटरसाइकिलों के समान सेंटर ऑफ ग्रेविटी बनाए रखते हैं, जिससे न्यूट्रल हैंडलिंग और सवार का आत्मविश्वास सुनिश्चित होता है। मोनो-लिंक्ड टाइप सस्पेंशन बेहतर व्हील ट्रैवल और आराम प्रदान करता है, जिससे मोटरसाइकिल विभिन्न सवारी स्थितियों के लिए बेहद शानदार बन जाती है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X