Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

पुणे-गोवा का नाम लेने पर प्रियांक शर्मा पर क्यों हो गई FIR, जानिए क्या है अर्शी का स्कैंडल?

Updated on Sunday, October 29, 2017 11:13 AM IST

नई दिल्ली,28 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : प्रियांक शर्मा ने बिग बॉस के घर में आते ही तूफान मचा दिया है। प्रियांक करीब महीना भर बिग बॉस के घर से बाहर रहे हैं ऐसे में उन्हें सब पता चल गया जो कुछ भी बाहर की दुनिया में चल रहा है। इसमें गौहर और रोहन की लड़ाई से लेकर अर्शी खान के सेक्स स्कैंडल में पकड़ा जाना तक शामिल है। अब जब प्रियांक को दोबारा वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली है तो वो इसी का फायदा उठा रहे हैं। घर में एंट्री करते ही उन्होंने अर्शी और सपना के बीच लड़ाई करवा दी। प्रियांक ने अर्शी के ये सारे राज सपना को बता दिए और सपना ने उसका ऑनकैमरा मजाक बनाया। सपना ने अर्शी की धमकाया भी कि वो अगर उससे भिड़ी तो उसके सारे सीक्रेट घरवालों को बता देंगी। सपना की बात सुनकर अर्शी घबरा गईं क्योंकि वो दो बार स्कैंडल में फंस चुकी हैं, जो बात बिग बॉस में रहने वाले किसी सदस्य को नहीं पता है। जब सपना और अर्शी की लड़ाई हो रही थी तो प्रियांक ने सपना से यह भी कहा कि वो अर्शी के सामने पुणे और गोवा का नाम ले और उनका रिएक्शन देखे। सपना ने वही किया जो प्रियांक ने कहा था, लेकिन अर्शी इन सब बातों से बुरी तरह टूट गई उन्होंने प्रियांक से पूछा भी क्या उन्होंने किसी को यह बात बताई है इस पर प्रियांक ने झूठ बोल दिया और कहा उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया है।

अर्शी का पुणे और गोवा से गहरा नाता है। 2016 में पुणे के मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक पुणे की पुलिस ने एक सेक्स रैकेट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के साथ विपुल दहल नाम का एक शख्स भी गिरफ्तार हुआ था जिसे अर्शी का एजेंट बताया जा रहा था। अर्शी गोवा के भी एक सेक्स रैकेट में फंसी थी। गोवा पुलिस ने 5 स्टार होटल से अर्शी को गिरफ्तार किया था, उन्होंने पुलिस को सफाई देने की कोशिश की कि वो इसमें शामिल नहीं हैं। इसके बाद अर्शी का इस मामले में कोर्ट केस भी चल रहा है। यही वजह है कि प्रियांक शर्मा और सपना चौधरी के अलावा कलर्स टीवी पर भी अर्शी के प्रचारक ने एफआईआर करने का फैसला किया है।

अर्शी के प्रचारक फ्लीन रेमेडीओस ने कहा है, ''बिग बॉस प्रतियोगी प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स टीवी और शो के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ एक महिला की डिग्निटी पर टिप्पणी करने का आरोप है। अर्शी खान का मामला अभी कोर्ट में है। इस मामले में कलर्स और एंडेमॉल भी दोषी हैं क्योंकि उन्होंने इस बात को टेलीकास्ट किया है। हम लोग इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर/क्रिमिनल कंप्लेन फाइल कर रहे हैं।''

बता दें, यह दूसरा मौका है जब प्रियांक किसी और की लड़ाई में शामिल होकर विवाद में घिरे हैं, इससे पहले भी विकास और आकाश की लड़ाई में आकाश को धक्का देकर प्रियांक बिग बॉस के गुस्से का शिकार बने थे और उन्हें बिग बॉस हाउस छोड़कर जाना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X