Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस के 75 हजार वालंटियर्स ने देश भर में चले स्वच्छता-अभियान में हिस्सा लिया

Updated on Thursday, October 03, 2024 15:49 PM IST

मुंबई | स्वच्छता पखवाड़े में राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के तहत रिलायंस के 75,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने 4,100 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। वालंटियर्स में 59 हजार से अधिक रिलायंस के कर्मचारी थे और करीब 16 हजार लोग रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न पहलों से जुड़े थे। रिलायंस कर्मियों के साथ साथ उनके परिवार और समुदाय के अन्य लोग भी शामिल हुए। कुल 17 हजार से अधिक पेड़ भी इस दौरान लगाए गए।

स्वस्छता अभियान पर रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, रिलायंस के लिए स्वच्छ भारत मात्र एक मिशन नही है; यह हमारे रिलायंस परिवार के हर एक सदस्य के लिए पर्यावरण की देखरेख का अवसर है। इस वर्ष रिलायंस का WeCare4Swachhata अभियान भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान में हमारी भागीदारी का एक दशक पूरा होने का प्रतीक है। रिलायंस इको सिस्टम में निहित ‘वी केयर’ दर्शन के तहत, हमारे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करना है। पूरे भारत में स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा महत्वपूर्ण है, हमारा उद्देश्य समुदायों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।

भारत भर में 4,100 स्थानों पर रिलायंस द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया, जागरूकता अभियान 30,000 से अधिक बच्चों तक भी पहुँचा, 17,000 से अधिक पौधे लगाए गए।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच, आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों, समुद्र तटों, पूजा स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए। इसके अलावा, 30,000 से अधिक बच्चों ने जागरूकता प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं और रिलायंस स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X