Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

प्रभास की 'साहो' के लिए खुद को इस तरह तैयार कर रहे हैं नील नितिन मुकेश

Updated on Friday, October 27, 2017 08:44 AM IST

मुंबई,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘साहो’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बहुभाषी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि उन्होंने फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की तैयारी के लिए अपना जिम और वजन बढ़ाने का रूटीन बदल दिया है। नील ने कहा, मैं 'साहो' के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रहा हूं, इसलिए मैंने अपने जिम का और वजन बढ़ाने वाला रूटीन बदल दिया है। 'बाहुबली' के अभिनेता प्रभास के साथ 'साहो' जैसी फिल्म में काम करने का अनुभव शानदार है।

बता दें कि फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। वहीं नील को नकारात्मक भूमिका में देखा जाने वाला है। उन्होंने कहा, "मुझे प्रभास के साथ काम करने में मजा आ रहा है, लेकिन साथ ही यह मुश्किल भी है क्योंकि हम तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए, प्रत्येक शॉट के बाद, हमारी भाषा बदल जाती है, लेकिन हमारा शॉट वही रहता है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए शूटिंग के समय हमें भाषा के अनुसार अपने भाव लाने होते हैं। उसी भूमिका में रहना और भूमिका के अनुसार हाव भाव बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि मुझे इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।" नील फिलहाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' के लिए मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X