Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

गोलमाल अगेन की सफलता से खुश हैं रोहित शेट्टी, लेकिन एक बात उन्हें कर रही है उदास

Updated on Friday, October 27, 2017 08:43 AM IST

मुंबई,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन पर समीक्षक भले ही मेहरबान न हो लेकिन निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रही दर्शकों की मेहरबानी से काफी खुश हैं। गोलमाल अगेन रोहित की अभी तक की सबसे बड़ी लागत से बनी फिल्म है। ऐसा बताया जा रहा है कि 3,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 44 वर्षीय फिल्मकार ने कहा, गोलमाल अगेन को इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली और वह सबसे जल्दी 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हुई। फिल्म देखने के बाद हमें यकीन था कि फिल्म चलेगी ,लेकिन कितना चलेगी इसका हमें अंदाजा नहीं था। हमने नहीं सोचा था कि हमें इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। लेकिन हमें यकीन था कि दर्शक परिवार के साथ फिल्म देखने जरूर आएंगे।

20 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ने पहले पांच दिनों में देश में 116.89 करोड़ रुपए की कमाई की है। शेट्टी ने कहा कि वह समीक्षा से कभी हतोत्साहित नहीं होते क्योंकि वह हमेशा दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर ध्यान देते हैं।

उन्होंने कहा, यह मेरी 10वीं फिल्म हैं और मैं 27 साल से निर्देशन कर रहा हूं। मुझो पता है ऐसा नकारात्मक समीक्षा मिलना होता है। लेकिन मैं समीक्षा नहीं पढ़ता। दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस कमाई से आपको पता चल जाता है कि फिल्म को कितना सराहा गया है। शेट्टी ने एक साक्षात्कार में कहा, कॉमेडी फिल्मों को हमेशा कम आंका जाता है और उन्हें कभी सराहा नहीं जाता। इसलिए आप उनसे निराश नहीं हो सकते और न ही उन्हें गंभीरता से ले सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X