Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अश्विन की हुई गिरफ्तारी

Updated on Tuesday, September 17, 2024 19:37 PM IST

चंडीगढ़।  सोनी सब का 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक कहानी के साथ दर्शकों को आकर्षित करता है। वह एक दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का सामना उम्मीदों और आशा के साथ करती है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने पुष्पा के परिवार में सभी को खुशी मनाते देखा जब राशि (देशना दुगद) ने आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों से उबरकर एक विज्ञापन हासिल किया।

आगामी एपिसोड में राशि प्रभास (भव्य गांधी) नामक एक यूजर के ऑनलाइन ट्रोलिंग का टारगेट बन जाती है, जिसे 'किंग ऑफ कूल' के नाम से जाना जाता है। जब अश्विन को पता चलता है कि उसकी बहन को परेशान किया जा रहा है, तो वह प्रभास से भिड़ जाता है। यह पता किए बिना कि वह एक मानसिक और अस्थिर व्यक्ति से निपट रहा है, और उसे थप्पड़ मार देता है। इससे प्रभास भड़क जाता है। अश्विन को बदला लेने की धमकी देता है। मामले को बदतर बनाने के लिए अश्विन का बिजनेस लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। इससे उसका भविष्य अनिश्चित हो जाता है। ट्रोल यहीं नहीं रुकता, उसकी बदला लेने वाली हरकतों के कारण अश्विन जेल पहुंच जाता है, जिससे पुष्पा परिवार भ्रमित और परेशान हो जाता है।

पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन का किरदार निभाने वाले नवीन पंडिता ने बताया, “प्रभास को सबक सिखाने की अश्विन की कोशिश अप्रत्याशित नतीजों की ओर ले जाती है। प्रभास के साथ तीखी नोकझोंक के बाद उसे एक के बाद एक ऐसी घटनाओं से गुजरना पड़ता है जो उसके जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर देती है। इसमें उसका बिजनेस लाइसेंस खोना और उसकी गिरफ्तारी शामिल है। इस कारण उसे जेल जाना पड़ता है। ये घटनाएं अश्विन को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, क्योंकि उसकी हरकतें अनजाने में पूरे परिवार को संकट में डाल देती हैं। यह कठिन परीक्षा अश्विन के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर की शुरुआत का संकेत देती है, जो गहन नाटकीयता और बड़े ट्विस्ट के लिए मंच तैयार करती है। यह निश्चित तौर पर दर्शकों को बांधे रखेगी। सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल को हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे देखें ।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X