Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

लहंगा नहीं बल्कि, पगड़ी और शेरवानी पहने थिरकतीं दिखी करीना, सोनम, स्वरा और शिखा

Updated on Wednesday, October 25, 2017 23:49 PM IST

मुंबई,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अक्सर फिल्म के बारे में कुछ नया सुनने को मिल जाता है। अब इसका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी मुख्य किरदार अदा करती हुई दिखाई देने वाली हैं। इस पोस्टर में भी ये चारों अदाकाराएं काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। चारों अभिनेत्रियां इस पोस्टर में पगड़ी के साथ शेरवानी पहने दिखाई दे रही हैं। सोनम ने बुधवार को ट्विटर पर एक पोस्टर के साथ लिखा, "सड्डे 'वीरे दी वेडिंग' तय। आना जरूर। 'वीरे दी वेडिंग' के लिए तैयार हो जाओ। 18 मई, 2018।"

शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत है। एकता कपूर ने ट्वीट किया, "खुशी के साथ, आप हमारे 'वीरे दी वेडिंग' के लिए आमंत्रित हैं। 'वीरे दी वेडिंग' के लिए तैयार हो जाएं। दिनांक 18 मई।" यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो सोनम की बहन रिया कपूर, एकता और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित है।

बता दें कि यह फिल्म करीना के कारण भी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल बेटे तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है, इस फिल्म से वह एक बार फिर पर्दे पर अभिनय करती हुई दिखाई देने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब करीना और सोनम को एक साथ पर्दे पर देखा जाने वाला है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X