Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

श्री राम और सीता के वनवास से लौटने पर अयोध्या में पहली दिवाली मनाई गई

Updated on Sunday, September 01, 2024 17:29 PM IST


मुंबई । सोनी सब के 'श्रीमद् रामायण' का बहुत महत्व है और यह श्री राम (सुजय रेऊ) के जीवन और शिक्षाओं को उसके शुद्धतम रूप में बयान करता है। चौदह साल के कठिन वनवास और रावण (निकितिन धीर) के साथ महायुद्ध के बाद श्री राम और सीता (प्राची बंसल) की दिव्य जोड़ी अयोध्या लौटी हैं। उनकी वापसी से पहले श्री राम, हनुमान (निर्भय वाधवा) को उनके अयोध्या वापस आने की खबर देने के लिए भेजते हैं, ताकि निवासियों में कुछ आशा और उत्साह दिखे। हालांकि, हनुमान देखते हैं कि निवासी काफी दुखी और चिंतित हैं यह सोचकर कि उनकी प्यारी दिव्य जोड़ी कब वापस आएगी।
आगामी एपिसोड में अयोध्या सहस्त्रमुखी रावण की अशुभ छाया से घिर जाएगी, जो शहर को अंधेरा कर देता है, जिससे निवासी भगवान राम और सीता की वापसी को लेकर चिंतित हो जाते हैं। निवासियों के मूड को देखते हुए हनुमान और भरत (निखिलेश राठौर) सुझाव देते हैं कि लोगों को अंधेरे और नकारात्मकता को दूर करने के लिए दीये जलाने चाहिए। इसके बाद अयोध्या में रोशनी और खुशियों का माहौल बन जाता है, क्योंकि श्री राम और सीता आखिरकार लौट आते हैं। इस तरह पहली बार दिवाली मनाई जाती है।
श्रीमद् रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले सुजय रेऊ ने कहा कि मैं अयोध्या के निवासियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं, क्योंकि वे चौदह साल के वनवास के बाद श्री राम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शो में यह क्षण आशा और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो दिवाली का असली सार है। मैं इस प्रतिष्ठित कहानी को जीवंत करने और श्री राम और सीता की घर वापसी की खुशी को हमारे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे सोनी सब के श्रीमद रामायण को देखें ।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X