Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जेम्स टॉबेक पर लगा 38 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Updated on Wednesday, October 25, 2017 00:15 AM IST

लॉस एंजेलिस,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : हॉलीवुड फिल्मकार और लेखक जेम्स टॉबेक इन काफी विवादों में बने हुए हैं। ऑस्कर के लिए नामांकि जेम्स पर कम से कम 38 महिलाओं ने 1980 के दशक में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस टाइम्स की एक रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि कथित घटनाओं के समय इनमें से कुछ महिलाएं मनोरंजन उद्योग में काम की तलाश कर रही थी, जबकि बाकि के साथ टॉबेक ने खुद संपर्क किया था। इन 38 महिलाओं में से 31 ने इस बारे में खुलकर बात की और विस्तार से उन घटनाओं की जानकारी दी, जब टॉबेक ने कथित रूप से अश्लील सुझाव दिए, जानबूझकर बातों का रुख यौन संबंधों की ओर मोड़ा।

अभिनेत्री एडरीन लावैली ने 2008 में होटल के एक कक्ष में हुई घटना के बारे में बताया जब टॉबेक ने अपने अंग को उनकी टांगों पर रगड़ने की कोशिश की थी। लावैली ने कहा, "जिस तरीके से उन्होंने यह सब किया, वे जता रहे थे, मानो यहां इसी तरीके से चीजें होती हैं (काम मिलता है)।" जब वे पीछे हट गई तो वे खड़े होकर अपनी पैंट में ही स्खलित हो गए। लावैली कहती हैं, "मैं खुद को एक वेश्या की तरह महसूस कर रही थी, जो खुद को लेकर, मेरे माता-पिता को लेकर, मेरे दोस्तों को लेकर मेरे मन में घोर निराशा थी।"

हालांकि फिल्म समुदाय से बाहर टॉबेक कोई बहुत जाना-माना नाम नहीं है, लेकिन उन्हें 'टायसन', 'द गैंबलर' और 'द पिक-अप आर्टिस्ट' लिखने का श्रेय प्राप्त है। अंग्रेजी समाचार पत्र की रिपोर्ट में जिन अन्य महिलाओं ने यह आरोप लगाए हैं, उनमें स्टार रिनाल्डी, लुइस पोस्ट, करेन स्केलेयर, अन्ना स्कॉट, इको डनोन और चांटल कौर्सिनो भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X