Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर फिल्म प्रतियोगिता की जज बनीं शबाना आजमी

Updated on Wednesday, October 25, 2017 00:15 AM IST

मुंबई,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, शेखर कपूर और फिरोज अब्बास खान को एक अनोखी जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। दरअसल इन तीनों हस्तियों को एक फिल्म प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के विषय पर आधारित फिल्मों को शामिल किया गया था। बता दें कि यह डिजिटल फिल्म प्रतियोगिता 30 मई से 15 सितंबर तक चली और फिल्म जगत की इन दिग्गज हस्तियों को अब तक हुई सभी एंट्री में से विजेता चुनने के लिए निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल सभी फिल्में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई हैं।

एक बयान के अनुसार, यह प्रतियोगिता युवाओं को साथ लाने, उनमें जागरूकता पैदा करने और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए शुरू किए गए कैंपेन 'बस अब बहुत हो गया' का हिस्सा है। इस अभियान की शुरुआत फरहान अख्तर की पहल 'मर्द' और फिरोज अब्बास खान के साथ ही पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में की गई है। जूरी द्वारा चयन किए जाने के अलावा, एक दर्शकों की पसंद से एक विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा।

फिरोज अब्बास खान ने कहा, "किसी संवेदनशील मुद्दे को कैमरे की नजर से देखने के बाद उसे पेश करने के लिए साहस चाहिए। सभी प्रतिभागियों ने अच्छा काम किया है और एक जूरी सदस्य होने के नाते तीन सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चुनाव करना आसान नहीं था। लेकिन सभी जूरी सदस्यों ने अपनी योग्यता का इस्तेमाल कर यह कठिन निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि वे विजेता फिल्मों को दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिए उत्सुक हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X