Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सोनी सब के ‘बादल पे पांव है’ में स्टॉक मार्केट में बानी के गुप्त निवेश से खन्ना परिवार में उथल-पुथल

Updated on Saturday, August 24, 2024 10:10 AM IST

मुंबई । सोनी सब का शो 'बादल पे पांव है' बानी की यात्रा पर आधारित है, जो एक दृढ़ निश्चयी और महत्वाकांक्षी लड़की है। वह अपनी वित्तीय सीमाओं के बावजूद परिवार के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करती है। हाल के एपिसोड में बानी (अमनदीप सिद्धू) के गुप्त शेयर बाजार निवेश उसके पति रजत (आकाश आहूजा) और पूरे खन्ना परिवार के सामने आ जाते हैं। यह निवेश उसने अपने ससुराल वालों की सख्त मनाही के बावजूद किया है। इस खुलासे से नाराज़ उसके ससुर बिशन (सूरज थापर) ने घोषणा की है कि अगर बानी खन्ना घर के नियमों का पालन नहीं कर सकती, तो वह अब वहाँ रहने की हकदार नहीं है।

आगामी एपिसोड में रजत और बानी के बीच एक बड़ी अनबन होती है। बानी पर रजत उसके झूठ और गोपनीयता के कारण उसका विश्वास खोने का आरोप लगाता है। बानी यह समझाने की कोशिश करती है कि उसके शेयर बाजार निवेश का उद्देश्य केवल परिवार की वित्तीय स्थिति और रहने की स्थिति को बेहतर बनाना है। उसके यह कहने के बावजूद कि उसका जोखिम भरे या अवैध कामकाज में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, उसके औचित्य को परिवार से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलती हैं। बानी की सास पूनम (शेफाली राणा) उसका समर्थन करती है, लेकिन रजत और उसके ससुर उसका कड़ा विरोध करते हैं। इस बीच लावण्या (भाविका चौधरी) रजत की बानी के प्रति निराशा का इस्तेमाल उसके और करीब आने के लिए करती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बानी शेयर बाजार की दुनिया में अपनी यात्रा कैसे तय करती है और रजत के साथ उसका रिश्ता इतनी सारी चुनौतियों और विरोधों के बावजूद कैसे आगे बढ़ता है।

बानी अरोड़ा की भूमिका निभाने वाली अमनदीप सिद्धू ने कहा, बानी के गुप्त निवेश के अब सबके सामने आने के साथ कहानी एक नाटकीय मोड़ पर आ गई है। उसे पता है कि खन्ना परिवार उसके शेयर ट्रेडिंग को लेकर क्यों चिंतित है, वह इसे लेकर बहुत सतर्क है। उसके लिए आगे की राह कठिन है क्योंकि वह रजत का विश्वास जीतने और परिवार का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। और अब लावण्या के साथ नई परेशानी जुड़ गई है जिसके बारे में बानी को पता भी नहीं है। उसे अपने खेल को आगे बढ़ाना होगा और अपनी महत्वाकांक्षा को संतुलित करते हुए सब कुछ संभालना होगा। नए समय पर सोनी सब पर 'बादल पे पांव है' देखने के लिए तैयार रहें, प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8 बजे ।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X