Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

‘मर्सल’ के अभिनेता विजय के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत 

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:51 AM IST

चेन्नई,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मर्सल' के कारण इन दिनों काफी विवादों में बने हुए हैं। दरअसल फिल्म में GST के मुद्दे पर चर्चा की गई है, जिसके कारण भाजपा ने फिल्म में से इन सीन्स को हटाने की मांग की। लेकिन अब खबर आई है कि मदुरै के एक वकील ने तमिल अभिनेता विजय के खिलाफ फिल्म 'मर्सल' के संवाद को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। मदुरै के अन्ना नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, "अभिनेता विजय के खिलाफ शिकायत मिली है। कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।" एटली के निर्देशन में बनी 'मर्सल' में विजय गांव के प्रधान, डॉक्टर और एक जादूगर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि फिल्म को दर्शकों और सिनेमाजगत की हस्तियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा और तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन फिल्म में GST और डिजिटल इंडिया पर बोले गए डायलॉग और विजय की आलोचना की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वास्तव में डायलॉग गलत हैं। सुंदरराजन ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता की तरह, किसी के 'गलत विचारों' का खंडन करने की स्वतंत्रता भी है।

राजा ने अपने ट्वीट के माध्यम से अभिनेता के ईसाई होने पर जोर देते हुए कहा, "21 अक्टूबर को आई जोसफ विजय की फिल्म 'मर्सल' में मोदी के लिए नफरत दिखाई गई है।" उन्होंने अभिनेता का मतदाता पहचान पत्र और एक पत्रिका के लिए अभिनेता द्वारा लिखा गया एक पत्र अपलोड किया। राजा ने सोमवार को विजय के धर्म को रेखांकित करते हुए दो दस्तावेज अपलोड किए और कहा, "सत्य कड़वा होता है।" 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले विजय ने पिछले साल मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी की सराहना की थी।


Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X