Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

अब टीवी पर नहीं नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, अचानक तबियत बिगड़ने के कारण बंद हुआ KBC 9 

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:50 AM IST

नई दिल्ली,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बॉ़लीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 9' दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने शोज में से एक माना जाता है। इसके फैंस खास केबीसी के लिए खुद को इस शो के टाइम तक फ्री कर ही लेते हैं। लेकिन अब शो के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल बिग बी शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग रविवार को खत्म कर चुके हैं। हालांकि इसी के साथ अब महानायक के फैंस के लिए खुशखबरी भी है। बता दें कि वह कुछ महीनों के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि महानायक 'कौन बनेगा करोड़पति' के 9 सीजन में से 8 को होस्ट करते हुए नजर आ चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अब वह हर रोज टीवी पर नहीं दिखेंगे और दर्शकों को कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।

बिग बी ने ट्वीट कर कहा, "शो का आखिरी दिन... बेहद दुख के साथ।" बता दें कि इस शो को फिलहाल महानायक की बिगड़ी तबियत के कारण बंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, "शो बंद होने से इसकी पूरी टीम काफी दुखी है। लेकिन इसकी शूटिंग खत्म हो गई है। पिछले महीनेभर से लगातार शो में ज्यादा बोलते रहने के कारण मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से परेशान हूं। एंटीबायोटिक और पेन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया।"

महानायक ने इस बात का दुख भी जताया है कि उन्हें इतनी जल्दी इस शो को बंद करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात भी वादा किया है कि वह जल्द वापस लौटेंगे। तबियत में सुधार होने के बाद इस योजना पर विचार करेंगे। बता दें कि इसकी वजह अब 'पहरेदार पिया की' का सीक्वल 'रिश्ते लिखेंगे हम नए' और 'हासिल' शुरु होने वाला है। 



Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X