Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल का शुभारंभ

Updated on Monday, August 12, 2024 15:19 PM IST

मुंबई | मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में  हाल ही में दो शैक्षणिक संस्थानों - नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल (एनएमएजेएस) और नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल अर्ली इयर्स कैंपस (एनएमएजेएस ईवाईसी) का उद्घाटन हुआ। यह मुंबई में एक अभिनव और फ्यूचरिस्टिक शैक्षिक अनुभव की शुरुआत है ।

3 लाख वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र में फैला, एनएमएजेएस प्राथमिक और मिडिल स्कूल  शिक्षा (कक्षा 1-7) पर  केंद्रित है, जबकि एनएमएजेएस ईवाईसी  30,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह प्री-स्कूल और किंडरगार्टन शिक्षा को समर्पित है  । धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस), जो भी बीकेसी में है, हाई स्कूल शिक्षा (कक्षा 8-12) पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। तीनों संस्थान मिलकर 1000 से अधिक छात्रों को समग्र और फ्यूचर-रेडी शिक्षा प्रदान करेंगे। एनएमएजेएस स्कूलों की परिकल्पना और नेतृत्व एनएमएजेएस की वाइस-चेयरपर्सन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) की पूर्व छात्रा  ईशा अंबानी पीरामल ने किया है।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए,  ईशा अंबानी पीरामल ने कहा, “मैंने एक ऐसी जगह बनाने का सपना देखा था जो हम सभी को एक-दूसरे के साथ एक मजबूत और खुले समुदाय का निर्माण करने के लिए अपने सर्वोत्तम सहयोगात्मक और दयालु होने के लिए प्रेरित करे। स्कूल की पारदर्शी वास्तुकला इसका प्रमाण है। यहां की स्पेस  केवल सीखने  के लिए ही नहीं है  - यह एक साथ बढ़ने, विचारों को साझा करने और खुद का सर्वोत्तम स्वरुप  बनने के लिए है । हम अपने स्कूल की इसी  स्पिरिट  को इसके डिज़ाइन में देख सकते हैं ।

इस अवसर पर,  नीता अंबानी, संस्थापक और चेयरपर्सन, ने कहा, “जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो हम विनम्रता  से  कह सकते हैं  कि पिछले दो दशकों में, हम डीएआईएस को एक खुशहाल स्कूल के रूप में बनाने में कामयाब रहे, जिसने हमेशा उत्कृष्टता के कल्चर को सेलिब्रेट किया  और लगातार खुद को एक इनोवेटिव  और दूरदर्शी संस्थान के रूप में   रीइन्वेंट  किया। इसी तरह, हम एनएमएजेएस को शिक्षा का एक शाश्वत मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X