Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

माई ट्राइडेंट ने वित्त वर्ष 2025 में अपने रिटेल टचप्वाइंट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा, बिक्री में 40% ग्रोथ दर्ज करेगी

Updated on Friday, August 09, 2024 16:30 PM IST

चंडीगढ़ । ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख घरेलू होम फर्निशिंग ब्रांड माई ट्राइडेंट, ने अपने फ़ॉल-विंटर'24 कलेक्शन को लॉन्च किया। डॉ. राजिंदर गुप्ता, चेयरमैन एमेरिटस, ट्राइडेंट ग्रुप ने 'होम कमिंग' की आकर्षक थीम के तहत 1500 से अधिक रिटेलर्स को संबोधित करते हुए पांच दिवसीय एसोसिएट मीट का उद्घाटन अंदाज़, एयरोसिटी, नई दिल्ली में किया।
अगले तीन वर्षों में इस संख्या को 5000 से दोगुना कर 10,000 करने का लक्ष्य रखा है
माई ट्राइडेंट, इस समय ग्रोथ के एक महत्वपूर्ण मोड़ को टार्गेट कर आगे बढ़ रहा है, जिसका लक्ष्य अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करके और मौजूदा बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करके अगले 3 वर्षों में अपने बिक्री को दोगुना करके 1000 करोड़ रुपये से अधिक करना है। ब्रांड की ग्रोथ रणनीति सभी प्रमुख मेट्रो शहरों, टियर 2 और अन्य छोटे शहरों में ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों के माध्यम से उपस्थिति बढ़ाना और क्विक कॉमर्स में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। माई ट्राइडेंट की चेयरपर्सन नेहा गुप्ता बेक्टर ने कहा कि हम आने वाले महीनों में नए बाजारों में प्रवेश करने और मौजूदा बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ पथ का लक्ष्य बना रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण है, 'घर घर में माई ट्राइडेंट', और हम सभी रिटेल टच प्वाइंट्स पर उपलब्ध माई ट्राइडेंट उत्पादों के साथ पूरे भारत में प्रवेश करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य 40% की ग्रोथ के साथ अपनी आय को दोगुना करना और अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है।" रजनीश भाटिया, सीईओ, माई ट्राइडेंट ने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने रिटेल टचप्वाइंट को दोगुना करके माई ट्राइडेंट उत्पादों को व्यापक ग्राहकों के लिए आसानी से उपलब्ध बनाना है। हम लार्ज फार्मेट स्टोर्स में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस वर्ष विशेष ध्यान क्विक कॉमर्स पर है। हमारी रणनीति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपनी स्थिति मजबूत करने की है। वर्तमान में, हमारे उत्पाद लगभग 5,000 आउटलेट्स में उपलब्ध हैं और हमारा लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर इस संख्या को दोगुना कर 10,000 करना है। इस कार्यक्रम में नए कलेक्शन भी डिस्प्ले किए गए, जिन्होंने वहां मौजूद रिटेलर्स को काफी अधिक प्रभावित किया। नए फॉल/विंटर 2024 कलेक्शन में शामिल हैं- रोड टू जयपुर, संस्कृति, अर्थ लवर्स कलेक्शन से लेकर फेस्टिव और कोर रेंज और भी बहुत कुछ जो आपके हर स्थान को प्रेरित और बेहतरीन करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 2014 में भारत में अपनी स्थापना के बाद से, माई ट्राइडेंट प्रमुख होम फर्निशिंग ब्रांडों में से एक बन गया है, जो भारत में होम और होरेका (होटल, रेस्तरां और केटरिंग) दोनों सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करता है।
Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X