Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5-एक्सयूज़ मी प्लीज़ के प्रतियोगी चंडीगढ़ में अपने फैन्स से मिले

Updated on Sunday, July 21, 2024 16:13 PM IST


चंडीगढ़ । एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5: एक्सयूज़ मी प्लीज़ के इस सीजन की चर्चा पूरे शहर में है। यह अपने विविध और जीवंत प्रतियोगियों के साथ पूरे देश में दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। ग्रैंड फिनाले की ओर हर बढ़ते कदम के साथ रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच लोकप्रिय प्रतियोगी दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य अपने फैन्स से मिलने और उनसे बात करने के लिए चंडीगढ़ पहुँचे।

उनके शहर में आते ही हलचल मच गई, और एमटीवी स्प्लिट्सविला की भावना जीवंत हो उठी, तथा बहुप्रतीक्षित फिनाले की ओर बढ़ने का जोश और भी ज़्यादा बढ़ गया। एमटीवी स्प्लिट्सविला का उत्साह बढ़ाते हुए दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य ने विभिन्न लोकप्रिय स्थानों पर अपने फैन्स से बात की। शहर में उनका सफर सीजीसी लैंड्रान से शुरू हुआ, जहाँ वो 800 से अधिक उत्साहित फैन्स से मिले, उन्हें बिहाइंड-द-सीन स्टोरीज़ बताईं, उनके विचित्र सवालों के साथ एक ओपन फोरम का आयोजन किया तथा दिल खोलकर डांस करते हुए फिनाले की उत्सुकता और ज़्यादा बढ़ा दी।

अगले दिन, सीपी67 मॉल, मोहाली में एक डायनामिक मॉल एक्टिवेशन ने समाँ बांध दिया। यहाँ 1500 से ज़्यादा फैन्स ने ज़ोरदार नारे लगाकर दिग्विजय और उन्नति की जीत की कामना की। उन्होंने टाइटल ट्रैक “वाह जी वाह” पर डांस किया और फैन्स के अनेकों सवालों के जवाब दिए। इस शहर से मिले अपार स्नेह ने स्प्लिट्सविलेन्स को भावुक कर दिया और उन्हें हमेशा याद रहने वाली यादें मिलीं।
दिग्विजय ने कहा कि चंडीगढ़ मेरा घर है। यहाँ हमारा जो उत्साह से स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत खुशी मिली। हमारे फैन्स ने हमें ढेर सारा प्यार और स्नेह दिया। वो हमारा कितनी गहराई से समर्थन करते हैं, यह देखकर हमारा मनोबल बढ़ जाता है। हमें काफी सम्मानित महसूस होता है।
उन्नति ने कहा कि चंडीगढ़ में अपने फैन्स के बीच आकर और उन्हें अपने सफर के बारे में बताकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी ऊर्जा और उत्साह देखकर दिल खुशी से भर गया। इन जीवंत लोगों से बात करना और उनका सहयोग प्राप्त करना स्प्लिट्सविला में मेरे सफर का सबसे आकर्षक लम्हा है।
लक्ष्य ने कहा कि अपने फैन्स से मिलना और फिनाले के लिए उनका उत्साह महसूस करना एक अद्भुत अनुभव था। चंडीगढ़ में बहुत ऊर्जा है। हमारी यह यात्रा यादगार रही। उनकी मुस्कुराहट और उनके जोशीले नारों ने दिखा दिया कि इस शो ने यहाँ कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है। हमारे फैन्स से इस मुलाक़ात ने हमारी पूरी मेहनत को सफल बना दिया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X