Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सदाबहार गानों से सजी शाम

Updated on Sunday, July 14, 2024 09:52 AM IST

चंडीगढ़ ।  द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट और सुर भारती संगीत एकेडमी की ओर से यादें सितारों की संगीतमयी शाम का ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त के नेतृत्व में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा से आए अव्यवसायिक गायकों ने  हिस्सा लिया और एक से बढ़कर सदाबहार गानों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गायकों ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मो. रफी, आशा भसोले जैसे प्रतिष्ठत गायकों द्वारा गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 25 गाने व एक क्वाली शामिल थी।

इस संगीतमय कार्यक्रम में ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त, ट्रस्ट के सदस्य मोहित गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कुलभूषण गोयल, रंजीता मेहता, जया गोयल, सोनिया सूद, मुकेश आनंद, उमेश सूद, रंजीत सिंह, परमजीत कौर उपस्थित थे।

(SUBHEAD)

कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई जिसके उपरांत गायकों द्वारा सदाबहार फिल्मी गाने गाए गए ।  कार्यक्रम का आगाज करते हुए ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने अपने गायन में सदाबहार गाना मैं तेरे इश्क में मर ना जाओ कहीं’ गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायक मोहित गुप्ता ने दर्शकों के समक्ष क्वाली मुर्शिद खेले होली प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा। अंबाला से आए जगत ने रुख से जरा नकाब उठा दो मेरे हुजूर, आरसी दास ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है,राजेश कंवर ने मंजिले अपनी जगह है,रास्ते अपनी जगह, अरिशा ने ये रातें या मौसम, राजीव राज और कल्पना ने खुलम खुला प्यार करेंगे हम दोनों,गीता ठाकुर ने बुहे बारिया ते नाले कंदा टप के,कर्नल बीके शर्मा ने जाने कहां गए वो दिन,डॉ दीपक कौशिक ने जुबान पे दर्द भारी दूरी चली, कुलदीप कुमार ने दीवाना लेके आया है दिल का तराना, संगीता नागपाल और अनुराधा ने तुमको पिया दिल दिया कितने नाज़ से,नैनसी और पल्वी ने छाप तिलक सब,इंदू और इशु ने ऐ कश किसी दीवाने को, रमेश उल्फत ने तंजील,सुभाष दाहुजा ने पल-पल दिल के पास तुम रहती हो,मोंटी राजा ने दर्दे दिल दर्दे जिगर, रणजीत गिल ने दीवाना हुआ बादल, बीडी सिंगला ने हुस्न से चाँद भी शरमाया है, रंजीतपुरी ने जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम, परमजीत सैनी ने तुझे क्या बता दिल रुबा,विमल ने कौन है जो सपनों में आया, संगीता शर्मा ने मेरा साया साथ होगा,जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा रंजीत सिंह और मुकेश आनंद ने भी गायक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन अरुण कांत द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य और श्रोतागणों का आभार जताया, और कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य अव्यवसायिक गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठत गायकों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देना भी था। वीना सोफ्त ने कहा कि ट्रस्ट व सुर भारती संगीत एकेडमी द्वारा करवाया गया यह आयोजन पहला है और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को आयोजन करवाता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X