Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में ओनित्सुका टाइगर का पहला स्टोर लॉन्च

Updated on Tuesday, June 25, 2024 18:09 PM IST

देहरादून | विरासत और अभिनव का आदर्श रूप पेश करने के लिए विशेष पहचान रखने वाले जापानी फैशन ब्रैंड, ओनित्सुका टाइगर, ने देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। 1800 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैले हुए इस नए रिटेल डेस्टिनेशन में स्प्रिंग समर 24 कलेक्शन की पेशकश विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस स्टोर में ग्राहकों को ओनित्सुका टाइगर की अनूठी शैली और शिल्प कौशल से रूबरू होने का मौका मिलेगा। देहरादून में लॉन्च हुए इस स्टोर के साथ ब्रैंड ने भारत में 11 स्टोर्स का आँकड़ा पार कर लिया है।

ओनित्सुका टाइगर के देहरादून स्टोर लॉन्च का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी की उपस्थिति थी। सिद्धार्थ की जीवंत और गतिशील युवा शैली ओनित्सुका टाइगर के हाई फैशन मिनिमलिज़्म के साथ सहजता से मेल खाती है।

(MOREPIC1)

स्टोर में उपलब्ध विशेष कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, सिद्धांत चतुवेर्दी ने कहा, मैं देहरादून में पहले स्टोर के लॉन्च के लिए ओनित्सुका टाइगर जैसे एथलेजर ब्रैंड के साथ जुड़कर रोमांचित हूँ। एसएस24 कलेक्शन को मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत पसंद करता हूँ, क्योंकि यह फ्लोरल प्रिंट्स और अन्य खूबसूरत एलिमेंट्स का बेहद शानदार मिश्रण पेश करता है। चाहे बात आइकॉनिक मेक्सिको 66 स्नीकर्स की हो या चिक एंकल बूट्स की, यह सम्पूर्ण कलेक्शन ओनित्सुका टाइगर की विरासत को आज के फैशन ट्रेंड्स के साथ सहजता से मिलाने की क्षमता को दर्शाता है।

ओनित्सुका टाइगर का एसएस24 कलेक्शन 'पर्सनल लेयर्ड' थीम पर आधारित है। इसमें असिमेट्रीज़, गेदर्स, कटआउट्स और मार्जिन्स के उपयोग के साथ सोफिस्टिकेटेड, मॉडर्न और एलिगेंट शूज़ की शानदार श्रृंखला शामिल है।

जिस तरह ओनित्सुका टाइगर अपनी अभिनव डिज़ाइन्स और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ फैशन ट्रेंड्स को पुनः परिभाषित कर रहा है, ऐसे में, देहरादून फ्लैगशिप स्टोर ब्रैंड की स्थायी विरासत और समर्पण का सार्थक प्रमाण है, जो ग्राहकों को खरीदारी के अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X