Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

‘पद्मावती’ की रंगोली खराब करने पर भड़कीं दीपिका, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

Updated on Saturday, October 21, 2017 10:06 AM IST

सूरत,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के तथ्यों को लेकर पिछले काफी समय से करणी सेना द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से 'पद्मावती' से जुड़े कलाकार करण के.एस. द्वारा बनाई गई रंगोली को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 4 लोग राजपूत करणी सेन के मेंमबर है जबकी एक विश्व हिंदू परिषद (VHP) से है। पुलिस ने इस मामले में 16 अक्टूर को शिकायत दर्ज की थी। दीपिका को फिल्म में महारानी पद्मावती के किरदार में देखा जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "कलाकार करण और उनके द्वारा किए गए सुंदर काम पर हुए हमले को देखकर काफी निराशा हुई। कृपया ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

दीपिका ने सवालिया लहजे में कहा, "ये लोग कौन हैं? इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है? हम ऐसा कब तक चलने देंगे? आप एक काम कीजिए, कानून इन्हीं लोगों के हाथ में दे दीजिए, ताकि ये हमारी आजादी और हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करते रहें।" मंत्री स्मृति ईरानी को ट्वीट में टैग करते हुए दीपिका ने लिखा, "हमें इसे रोकना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।" कलाकार करण ने 15 अक्टूबर को दीपिका को एक ट्वीट में टैग करते हुए बताया था, "100 लोगों की भीड़ ने जय श्रीराम कहते हुए मेरी 48 घंटे की मेहनत को खत्म कर दिया।"

इसके साथ ही करन ने ट्विटर पर दो फोटो भी साझा की, जिसमें वह फिल्म के पोस्टर के हूबहू रंगोली बना रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में दिखाया गया है कि कैसे उनके काम को खराब कर दिया गया। भंसाली निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर को महाराजा रावल रतन सिंह और रणवीर सिंह को अलाउद्दी खिलजी के रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म के सामने खड़ी हुई यह पहली और एकमात्र मुसीबत नहीं है। इससे पहले भी शूटिंग के दौरान 'श्री राजपूत कर्णी सेना' ने भंसाली के साथ बुरा व्यवहार किया था और शूटिंग के सेट में भी तोड़-फोड़ कर दी थी। जयपुर में चल रही इस फिल्म की शूटिंग को रोककर बाद में महाराष्ट्र में कुछ दृश्यों को फिल्माना पड़ा। बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X