Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सोनी सब ने ‘बादल पे पांव है’ की घोषणा की

Updated on Saturday, June 08, 2024 18:38 PM IST

चंड़ीगढ़ । अगर महिलाएं अपने जीवन में महत्वाकांक्षा रखती हैं, तो उन्हें अक्सर “लालची” करार दिया जाता है, और सोनी सब का आगामी और बहुप्रतीक्षित शो बादल पे पांव है बानी (अमनदीप द्वारा अभिनीत) की प्रेरक कहानी से इस पुरानी सोच को तोड़ने के लिए तैयार है, जो सभी बाधाओं के बावजूद अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए कड़ी मेहनत करती है। टेलीविज़न पर एक परिवर्तनकारी शो, जो व्यक्ति द्वारा अपनी नई सीमाएं गढ़ने और बेहतर जीवन पाने का प्रयास करने के एक साहसिक और प्रासंगिक विषय पर प्रकाश डालता है, ‘बादल पे पांव है’ का निर्माण पावरहाउस निर्माता जोड़ी, सरगुन मेहता और रवि दुबे ने किया है।
(SUBHEAD)
यह शो एक मध्यमवर्गीय लड़की बानी की कहानी है, जो अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है, फिर भी उसकी आकांक्षाएं उनके जीवन में आने वाली बाधाओं से बड़ी हैं। एक उत्साही और महत्वाकांक्षी लड़की, बानी का मानना है कि बेहतर जीवन चाहना कोई नकारात्मक गुण नहीं है, बल्कि व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। जैसे-जैसे बानी की आकांक्षाएं बढ़ती हैं, वह अनजाने में शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की डायनेमिक व अक्सर पुरुष-प्रधान दुनिया में कदम रखती है। 'बादल पे पांव है' उसके बलिदानों, संघर्षों और एक बार में एक साहसिक कदम उठाते हुए अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
पंजाब की उत्साही और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित, बानी का किरदार उसकी मातृभूमि की परंपराओं और आदर्शों पर गहनता से निहित है। बानी अपने प्रभावशाली आशावाद और दृढ़ भावना से दर्शकों को इस बात के लिए प्रेरित करेगी कि उन्हें अपने सामने आने वाली बाधाओं से हारे बिना अपने सपनों को फॉलो करने के लिए प्रेरित करेगी।
‘बादल पे पांव है’ की निर्माता सरगुन मेहता ने इस शो को लेकर बताया “'बादल पे पांव है' का निर्माण मेरे लिए बेहद संतुष्टिदायक सफर रहा है। यह शो मेरे दिल के करीब है क्योंकि यह दृढ़ता और उम्मीद की भावना का प्रतीक है। साथ ही, मैं इस बात को लेकर भी बहुत उत्सुक थी कि कैसे इतनी सारी महिलाओं ने स्टॉक मार्केट की दुनिया में कदम रखा है, जिस करियर में ज्यादातर पुरुषों का वर्चस्व रहा है, और मैं इस विषय पर टेलीविज़न में एक कहानी लाना चाहती थी। मेरा पंजाब से गहरा नाता है और हम इस जगह की भावना, इसकी संस्कृति और इसके लोगों को कैप्चर करना चाहते थे। असली लोकेशंस पर शूटिंग करने से शो में प्रामाणिकता आई है, जो मेरे ख्याल से दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह कहानी हमारे दर्शकों को पसंद आएगी, और उन्हें खुद पर और अपने सपनों पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगी।”
बानी अरोड़ा के रूप में अमनदीप सिद्धू ने अपने किरदार को लेकर बताया “‘बादल पे पांव है’ जैसे पंजाब पर आधारित शो का हिस्सा बनकर घर आने जैसा लग रहा है। एक सरदारनी के रूप में, यह संस्कृति, उच्चारण और बारीकियां मेरे लिए दूसरा स्वभाव हैं, जिसने बानी का किरदार निभाना वाकई एक फायदेमंद अनुभव बना दिया है। असली लोकेशंस और पंजाब के खूबसूरत खेतों में की गई शूटिंग ने शो में प्रामाणिकता का स्तर बढ़ा दिया है, और मैं हर पल का भरपूर आनंद ले रही हूं। मुश्किलों को दूर करने और अपने सपनों को फॉलो करने को लेकर बानी का अटूट साहस और दृढ़ संकल्प मुझे गहराई से प्रभावित करता है। मेरा मानना है कि उसकी कहानी दर्शकों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी, चाहे वे कितने भी मुश्किल क्यों न लगें। ‘बादल पे पांव है’ देखते रहें, जो 10 जून से हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा, केवल सोनी सब पर।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X