Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

कंगना रानौत से पद्मश्री वापस लें राष्ट्रपति

Updated on Wednesday, November 24, 2021 23:00 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने भारत के राष्ट्रपति से मांग की है कि वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत से पदमश्री वापस लें। महिला कांग्रेस अध्यक्ष आज महिला कार्यकर्ताओं के साथ पंचकूला के सैक्टर-पांच स्थित पुलिस थाने में पहुंची और स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, महासचिव पवन कुमार, कमलेश शर्मा,गीता कांगड़ा संतोष व बेबी ने कहा कि पद्मश्री लेने वाली कंगना रानौत ने आजादी आंदोलन का मजाक उड़ाते हुए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों का अपमान किया है। जिनकी कुर्बानी के सदका आज देश आजाद है।
शिकायत में कहा गया है कि कंगना रानौत को इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों को पद्मश्री दिए जाने से इस सम्मान की गरिमा भंग होती है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में गृहमंत्री व प्रधानमंत्री की चुप्पी से साफ होता है कि कंगना रानौत के बयान को केंद्र सरकार संरक्षण दे रही है। 
इस बारे में अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कोई कार्रवाई करना तो दूर कंगना के बारे में कोई टिप्पणी तक नहीं की गई है। सुधा भारद्वाज ने राष्ट्रपति से आहवान किया कि पद्म पुरस्कारों के साथ सीधे तौर पर राष्ट्रपति कार्यालय जुड़ा होता है।
 कंगना जैसे लोगों को यह पुरस्कतार दिए जाने से राष्ट्रपति भवन की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगती है। इसलिए कंगना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सम्मान वापस लेना चाहिए। इस बीच सैक्टर-पांच की पुलिस ने हरियाणा महिला कांग्रेस द्वारा दी गई शिकायत को दर्ज कर लिया है।
इस बीच सुधा भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डिसूजा के निर्देश पर आज हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में जाकर कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X