Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

दंगल' के बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर खान को अपना रोल मॉडल नहीं मानती जायरा वसीम

Updated on Saturday, October 14, 2017 00:56 AM IST

नई दिल्ली,13 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के अखाड़े से निकलकर 'सीक्रेट सुपरस्टार' में सिंगर के मंच तक पहुंच चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम के अब तक के करियर में आमिर खान की अहम भूमिका रही है और यही वजह भी है कि वह आमिर खान को अपना प्रेरणास्रोत तो मानती है, लेकिन उसे आदर्श मानने से परहेज करती है और कहती है कि किसी को आदर्श मानने में यकीन नहीं रखती. 

'सीक्रेट सुपरस्टार' में जायरा का किरदार उन मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो इस पुरुष प्रधान समाज के समक्ष यह साबित करने की जद्दोजहद में है कि उनके सपनों की उड़ान को अब कोई रोक नहीं सकता. जायरा ने बातचीत में बताया, "सीक्रेट सुपरस्टार' 13 साल की लड़की इंसिया की कहानी भर नहीं, बल्कि उन लाखों लड़कियों की कहानी है, जो अपने सपनों को किसी न किसी तरह से पूरा करने का प्रयास कर रही हैं. यह फिल्म इंसिया के सिंगिंग को लेकर उसके जुनून की कहानी है. वह चाहती है कि पूरी दुनिया को पता चले कि वह कितनी अच्छी सिंगर है. इस फिल्म का संदेश महिलाओं की समाज में हकीकत को बयां करता है. दुर्भाग्यवश अभी भी समाज में यह हो रहा है."  वह आगे कहती है, "इस फिल्म में काम करते हुए मैं काफी परेशान थी, क्योंकि मुझे पता था कि यह चीज अभी भी समाज में बहुत से लोगों के साथ हो रही है. हमें उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो जो संदेश हम देना चाहते हैं, वह लोगों तक जाएगा. बहुत बड़ा नहीं तो कम से कम छोटे-छोटे ही बदलाव आएं." इस फिल्म को साइन करने के बारे में पूछने पर वह कहती है, "मुझे यह फिल्म 'दंगल' की शूटिंग से पहले मिली थी. असल में, मैंने जब 'दंगल' के लिए ऑडिशन दिया था, उसी समय आमिर सर ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए मुझे फाइनल कर लिया था और हमने 'सीक्रेट सुपरस्टार' की शूटिंग पहले की और 'दंगल' की बाद में."  फिल्म में आमिर की भूमिका और इंसिया के साथ शक्ति सिंह (आमिर खान) के कनेक्शन के बारे में पूछने पर वह बताती है कि आमिर फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर हैं. इंसिया के सपने उन्हीं पर निर्भर हैं.आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ बैक टू बैक दो फिल्में कर चुकीं जायरा अभी अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं है. वह तो यह भी नहीं जानती कि भविष्य में फिल्में करेगी भी या नहीं. इसकी वजह बताते हुए कहती है, "मैं अभी अपना फ्यूचर नहीं बता सकती, क्योंकि इसके बारे में मैं भी नहीं जानती कि आगे जाकर क्या करने वाली हूं. अभी सिर्फ वर्तमान पर ध्यान है."आमिर के सपोर्ट से लगातार दो फिल्में कर चुकी जायरा के लिए आमिर खान रोल मॉडल नहीं हैं. वह कहती है, "मेरा जीवन में कोई रोल मॉडल नहीं है. मैं इसमें विश्वास ही नहीं करती हूं."जायरा है तो महज 16 साल की, लेकिन महिला सशक्तीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर उसकी बेबाक राय है. वह सशक्तीकरण की परिभाषा समझाते हुए कहती है, "मेरी नजर में महिला सशक्तीकरण महिलाओं को उनका हक देना है. हम महिलाओं के चिर-गंभीर मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन उनकी बेसिक जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं. हमें एक समाज के रूप में महिलाओं की छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. उनकी छोटी चीजों पर ध्यान देंगे तो बड़ी चीजें खुद ही दुरुस्त हो जाएंगी. है कि नहीं!"

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X