Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

Updated on Saturday, September 12, 2026 18:07 PM IST

मुंबई, 12 सितंबर 2026: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में JioFinance+ और JioFinance360 समेत कई नए डिजिटल वित्तीय समाधान पेश किए । JioFinance ऐप के इन फीचर्स का मकसद ग्राहकों को अपनी वित्तीय स्थिति समझने और लेनदेन पर अतिरिक्त फायदे पाने में मदद करना है।

JioFinance+ एक सदस्यता कार्यक्रम है, जिसे शुरुआती 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर 5,000 रुपये तक और क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये तक कैश वैल्यूबैक मिलेगा। 2,500 रुपये या इससे अधिक की एकमुश्त JioGold खरीद पर 1% अतिरिक्त JioGold और पात्र लेनदेन पर 25% अतिरिक्त JioPoints भी मिलेंगे।

 

 

  •           अब बिना QR स्कैन किए भी होगा पेमेंट  
  •        JioFinance+में लोन से गोल्ड तक फायदे
  •       भारतीय निर्यातकों के लिए क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट की सुविधा शुरू

 

JioFinance360 ग्राहक की संपत्ति और देनदारियों से जुड़ी जानकारी को एक जगह लाकर व्यक्तिगत वित्तीय रिपोर्ट तैयार करेगा। इसमें खर्च, कर्ज, निवेश, बीमा और टैक्स के आधार पर 0 से 100 के बीच Financial Health Score दिया जाएगा। साथ ही, वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए ग्राहक को सुझाव भी मिलेंगे।

कंपनी ने भारतीय निर्यातकों के लिए क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सुविधा भी शुरू की है। इसके अलावा जल्द RuPay Tap & Pay की सुविधा मिलेगी, जिससे NFC स्मार्टफोन के जरिए संपर्क रहित भुगतान किया जा सकेगा। JioFinance POS पर UPI Tap & Pay भी शुरू किया गया है, जिसके जरिए बिना QR कोड स्कैन किए 2 से 4 सेकंड में भुगतान किया जा सकता है। 5,000 रुपये से कम के भुगतान पर पिन की जरूरत नहीं होगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि कंपनी तकनीक के जरिए लोगों और कारोबारियों की वित्तीय जरूरतों को आसान बनाने पर काम कर रही है। नए समाधान लोगों को अपनी वित्तीय स्थिति समझने, उसे बेहतर तरीके से संभालने और डिजिटल भुगतान को आसान बनाने में मदद करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर'

: जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर'

X