Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो का 10वां बर्थडे: सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी

Updated on Tuesday, September 08, 2026 18:49 PM IST

 

मुंबई, 8 सितंबर, 2026: जियो के 10 साल पूरे हुए तो सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज देने के लिए दिग्गज ब्रांड्स की लाइन लग गई। लेकिन यहां मामला सिर्फ ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर आगे बढ़ जाने का नहीं था। कोई लौकी लेकर पहुंचा, किसी ने केक भेजा, किसी ने 10 साल पुराने रिश्ते की याद दिलाई तो क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को एक लंबी इनिंग्स बना दिया। टेक्नोलॉजी से लेकर OTT, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट तक कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को अपने ही अंदाज में बधाई दी।

सबसे मजेदार एंट्री प्राइम वीडियो की रही। उसने ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाला अंदाज पकड़ा और लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।” जियो भी पीछे नहीं रहा, जवाब आया, “Wishes accepted. Lauki optional.” नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई। उसने लिखा, “Skip intro, we've known each other for 10 years.” जियो ने भी उसी अंदाज में 10 साल को ‘10 seasons’ में बदलते हुए लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.” वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताया।

 

  •      “भाई,पार्टी?” -स्विगी ने पूछा, जियो ने कहा “अब तो सीन ऑन है” 
  •      “Besh bhalo innings” - KKRने दी बधाई,जियो बोला “even better innings ahead”
  •      “लौकी नहीं लाए हैं...but 10साल की wishes जरूर लाए हैं” - प्राइम वीडियो

 

जियो के बर्थडे पर खाने-पीने की जिम्मेदारी जोमैटो ने संभाली, लिखा, “sending cake”, और जियो का जवाब था, “Now that was quick.” स्विगी ने तो सीधा ही पूछ लिया, “10 years already? bhai, party?” जवाब में जियो ने कहा, “Bhai, ab toh scene on hai.” यानी बर्थडे जियो का था, लेकिन बातचीत पूरी सोशल मीडिया वाली रही।

क्रिकेट आया तो भाषा भी बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे “Besh bhalo innings” कहा, दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, “Dilli se hai, toh dil se hai.” पंजाब किंग्स के लिए यह ‘King-sized innings’ थी, राजस्थान रॉयल्स ने ‘Halla Bol’ किया और RCB ने 10 साल को ‘playing bold, breaking barriers and setting benchmarks’ से जोड़ा। बर्थडे यहां देखते-देखते क्रिकेट की कमेंट्री में बदल गया।

दिलचस्प बात यह भी रही कि जश्न सिर्फ consumer brands तक नहीं रुका। सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़े नाम भी बातचीत में शामिल हुए। वहीं शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म और यात्रा से जुड़े ब्रांड्स तक ने अपने-अपने कारोबार की भाषा में 10 साल की कहानी जोड़ी। इससे सोशल मीडिया की यह महफिल जियो से जुड़े एक बड़े डिजिटल कारोबारी दायरे की झलक भी बन गई।

इन पोस्ट्स की खास बात शायद यही थी कि ब्रांड्स ने बधाई देते वक्त अपनी पहचान नहीं छोड़ी। प्राइम वीडियो ने अपना किरदार पकड़ा, नेटफ्लिक्स ने अपनी भाषा, फूड ऐप्स ने पार्टी और केक, ट्रैवल कंपनियों ने सफर और क्रिकेट टीमों ने इनिंग्स। सोशल मीडिया पर कंपनियां अब सिर्फ कॉरपोरेट संदेश नहीं देतीं, वे अपने ब्रांड की personality के साथ बातचीत करती हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X