Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल

Updated on Wednesday, September 02, 2026 17:45 PM IST

नई दिल्ली, 02 सितंबर 2026: पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो का JioPC आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना नया हार्डवेयर खरीदे।

JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बताते चलें कि पहले JioPC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था।

 

  •    JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज 
  •   सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध  
  • 8साल पुराने कंप्यूटर को भीAI-ready बनाने का दावा, प्लान ₹1,000 से शुरू

 

जियो का दावा है कि JioPC पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकता है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JioPC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए जरूरी परफॉर्मेंस, स्टोरेज और क्षमताएं हासिल कर सकता है।

JioPC के प्लान ₹1,000 से शुरू होंगे। 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान ₹1,000 में मिलेगा, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले JioPC Ultra की कीमत दो महीने के लिए ₹1,200 है। पांच महीने के प्लान क्रमशः ₹2,000 और ₹2,500 में मिलेंगे। वहीं 12 महीने यानी 10+2 महीने के प्लान की कीमत ₹4,000 और ₹5,000 रखी गई है। सभी कीमतों में GST शामिल है।

JioPC क्लाउड पर चलता है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X