नई दिल्ली, डॉ नदीम अहमद। संगीत प्रेमियों के लिए Atharv Studio, Rohini में एक यादगार शाम का आयोजन किया गया, जहां Neelima Musical Group द्वारा आयोजित Musical Meet में संगीत, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की आयोजक नीलिमा शांडिल्य रहीं, जबकि पंकज शर्मा ने कार्यक्रम को विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। जैसे-जैसे संगीतमय प्रस्तुतियों का सिलसिला आगे बढ़ा, पूरा माहौल संगीत की मधुर धुनों से सराबोर हो गया। उपस्थित संगीत प्रेमियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
Musical Meet का उद्देश्य संगीत से जुड़े कलाकारों, संगीत प्रेमियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और संगीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा एवं आपसी जुड़ाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर अशोक बजाज, मुकेश यादव, हरीश सहगल, सुधीर, अनिल शर्मा, नवीन गुप्ता, बजाज, मोतीलाल जैन, पुनीता गुप्ता, सतीश के. सोनी, कृष्ण कुमार मेह्न, पंकज जैन, दीनदयाल, आरती ग्रोवर, चरणजीत, सीमा, ललित गुप्ता, हजारीलाल, अशोक छाबड़ा जी, नरेंद्र , प्रधान एवं सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आयोजक नीलिमा शांडिल्य और सहयोगी पंकज शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ-साथ समाज में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।
नीलिमा शांडिल्य ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और दिलों तक पहुंचने वाली एक खूबसूरत भाषा है। उनका उद्देश्य आगे भी ऐसे संगीतमय कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों को एक साथ जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक टीम की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और संगीत के प्रति प्रेम देखने को मिला।
कार्यक्रम की विशेष मीडिया कवरेज P News द्वारा की गई।