नई दिल्ली (डॉ नदीम अहमद)। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 12 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 (Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026) में AJ Diamonds & Gold की Founder, Influencer एवं Social Worker तथा P News की Brand Ambassador अंजली मथारू ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्हें कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन भारतीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों, उद्यमियों एवं व्यवसायिक प्रतिभाओं को एक व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।
अंजली मथारू ने कार्यक्रम में शामिल होकर व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों से संवाद किया और भारतीय उद्यमिता एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
AJ Diamonds & Gold से जुड़ी अंजली मथारू सामाजिक कार्यों एवं विभिन्न जनहित गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। P News की Brand Ambassador के रूप में उनकी सहभागिता मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र में भी विशेष पहचान रखती है।
कार्यक्रम के दौरान अंजली मथारू को सम्मानित किए जाने पर P News परिवार एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।