नई दिल्ली, डॉ नदीम अहमद। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "स्त्री शक्ति" कार्यक्रम में समाज, उद्योग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय समारोह में प्रवेश वही, डॉ. भारती तनेजा, जय मदान एवं रोहन जेटली जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने किया।
इस अवसर पर AJ Diamonds & Gold तथा P News की ब्रांड एम्बेसडर अंजली मथारू को उनके उल्लेखनीय योगदान, सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निरंतर मेहनत, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
अंजली मथारू ने सम्मान प्राप्त करने के बाद CTI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज एवं महिलाओं के उत्थान के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
P News परिवार ने अंजली मथारू को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।