Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

इवेंटॉर अफेयर्स और नज़ाकत क्वींस में अंजली मथारू सम्मानित

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:26 PM IST

नई दिल्ली, (डॉ नदीम अहमद)। इवेंटॉर अफेयर्स और नज़ाकत क्वींस द्वारा महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति, नारीत्व और आपसी जुड़ाव को समर्पित एक भव्य आयोजन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैशन शो एवं टैलेंट हंट का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
इवेंटॉर अफेयर्स, कनिका बजाज, रीमा गोसाईं और राखी अरोड़ा द्वारा संचालित एक महिला-केंद्रित इवेंट कंपनी है, जो महिलाओं के लिए यादगार एवं मनोरंजक अनुभव तैयार करने के लिए समर्पित है। इसके अंतर्गत संचालित लेडीज़ कम्युनिटी ‘नज़ाकत क्वींस’ के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न आयोजनों, त्योहारों की पार्टियों, थीम पार्टियों, ट्रिप्स, स्टेकेशन्स, टैलेंट एक्टिविटीज़ और अन्य सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए एक मंच पर लाया जाता है।


कार्यक्रम में अंजली मथारू को विशेष गेस्ट ऑफ ऑनर एवं जज के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने फैशन शो और टैलेंट हंट में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी निर्णायक भूमिका बखूबी निभाई। प्रतिभागियों की प्रतिभा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के आधार पर उन्होंने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए लोगों से जुड़ने और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। नज़ाकत क्वींस का उद्देश्य महिलाओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा, दोस्ती और सामुदायिक भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अंजली मथारू को सम्मानित भी किया गया। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम की मीडिया कवरेज पी न्यूज़ और एएन मैगज़ीन द्वारा की गई। मीडिया कवरेज का नेतृत्व डॉ. नदीम अहमद एवं डॉ. अलका सिंह द्वारा किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में सामने आया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X