Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

अब भोजपुरी अंदाज में स्टार खेसारीलाल और काजल करेंगे 'हेरा फेरी'

Updated on Wednesday, October 11, 2017 00:04 AM IST

नई दिल्‍ली,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): भोजपुरी फिल्‍मों का अपना ही फ्लेवर होता है. बॉलीवुड की फिल्‍म 'हेरा फेरी' तो आप देख ही चुके हैं, अब जल्‍द ही 'हेरा फेरी' का मजा आपको भोजपुरी सिनेमा में भी देखने को मिलेगा. फहाद फिल्‍म्‍स एंड एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली ‘हेरा फेरी’ का भव्‍य मुहूर्त आज मुंबई में हुआ. इस दौरान के स्‍टार कास्‍ट खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, निर्माता व निर्देशक नौशाल आलम, निर्माता राहुल घई समेत फिल्‍म की पूरी टीम मौजूद थी. इस फिल्‍म का संगीत रजनीश मिश्रा दे रहे हैं जबकि इसके लेखक मनोज खुशभा और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं.
मुंबई में हुए इस फिल्‍म के मुहूर्त के दौरान फिल्‍म के निर्देशक नौशाद आलम ने सभी अथितियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ बेस्‍ट कॉमेडी जोनर की फिल्‍म होगी. इसमें खेसारीलाल यादव का काजल राघवानी और शुभी शर्मा के साथ मिलकर लोगों को हंसाते-गुदगुदाते नजर आयेंगे. फिल्‍म काफी एंटरटेनिंग होने वाली है. जल्‍द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जायेगी. उन्‍होंने बताया कि ‘हेरा फेरी’ में एक और खास बात ये है कि इसके गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसे रजनीश मिश्रा ने निर्देशित किया है. आज रजनीश मिश्रा संगीत के दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. जबकि गीत लिखे हैं विनय बिहारी, श्‍याम देहाती, प्यारे लाल यादव ,पवन पांडेय व आजाद सिंह ने.  फिल्‍म के स्‍टार खेसारीलाल यादव ने कहा कि भोजपुरिया जमात का ये प्‍यार ही है कि मैं एक और नई फिल्‍म से उनका मनोरंजन करने आ रहा हूं. इसके लिए नौशाद आलम जी बधाई के पात्र हैं. अभी मैं अपनी फिल्‍म का प्रमोशन कर बिहार से लौटा हूं और सीधे इस फिल्‍म के मुहूर्त में आया हूं. उम्‍मीद करता हूं कि कॉमेडी, रोमांस और एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ को वैसे ही प्‍यार मिलेगा, जैसा मेरी अन्‍य फिल्‍मों को मिलता है.

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X