नई दिल्ली (डॉ नदीम अहमद)।संगीत प्रेमियों के लिए एक नई और शानदार शुरुआत करते हुए ए एन गोल्डन वॉयस कराओके स्टूडियो का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों, कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्टूडियो के आयोजक एवं संचालक प्रेम कुमार, मिस नीलम एवं मास्टर अर्णव कुमार ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बताया कि ए एन गोल्डन वॉयस कराओके स्टूडियो का उद्देश्य उभरती हुई गायन प्रतिभाओं को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना और संगीत संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में नीरज गुप्ता,सेहरा गुरदीप सिंह,परमजीत कौर,आनंद चौहान,अरुण गोयला ,समीर जेटली, मिस कल्पना, जॉय मजूमदार, शंपा मजूमदार, मनोज हैरी, वेंकटेश, मास्टर अंश,मास्टर ऋत्विक, विश्वजीत, रेनू नेगी , राजेश्वर ,राज वर्मा ,डॉ सीमा ,गोपाल कृष्ण तथा राजू (साउंड ऑपरेटर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजकों को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उद्घाटन समारोह के दौरान कराओके प्रस्तुतियों, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने स्टूडियो की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने ए एन गोल्डन वॉयस कराओके स्टूडियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे संगीत जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।