Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

20 हजार बच्चों की मौजूदगी में वानखेड़े में सजा रिलायंस फाउंडेशन का ESA मैच

Updated on Monday, May 25, 2026 19:20 PM IST

मुंबई, 25 मई, 2026: वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं था, बल्कि 20 हजार से ज्यादा बच्चों की आवाज़, उत्साह और मुस्कान ने पूरे माहौल को खास बना दिया। मुंबई इंडियंस के वार्षिक Education and Sports for All (ESA) मैच में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आए बच्चों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का लाइव मुकाबला देखा। यह आयोजन मुंबई इंडियंस और रिलायंस फाउंडेशन की साझेदारी में किया गया। 

 

  •      पहलीबार100 दृष्टिबाधित बच्चे भी पहुंचे मुंबई इंडियंस का मैच देखने 
  •      550बसें, 92हजार फूड बॉक्स और 2400 से ज्यादा वॉलंटियर्स जुटे 
  •      पिछले16वर्षों में रिलायंस फाउंडेशन 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों तक पहुंचा 
 

पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चे अपने ‘हियरिंग बडीज़’ के साथ मैच देखने पहुंचे। इसके अलावा 200 से ज्यादा विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी इस अनुभव का हिस्सा बने। बच्चे मुंबई के अलावा सतारा, नासिक, इगतपुरी और दूर-दराज़ के कई इलाकों से आए थे। 

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि बच्चों की खुशी और उत्साह इस दिन को खास बना देता है। उन्होंने कहा कि ESA की शुरुआत 16 साल पहले हुई थी और इसमें समावेशन हमेशा से सबसे अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि ये बच्चे यहां से बहुत सारी खूबसूरत यादें लेकर जाएं।”  इस बड़े आयोजन के लिए भी व्यापक तैयारी की गई थी। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए 550 से ज्यादा BEST बसें लगाई गईं। करीब 2400 वॉलंटियर्स, 100 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ, 92 हजार फूड बॉक्स और बड़ी ग्राउंड टीम पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रही। वहीं मुंबई पुलिस ने 1000 से ज्यादा पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की थी ESA की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि खेल सिर्फ मैदान तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के लिए सीखने, प्रेरणा और नए अवसरों का जरिया बने। इसके तहत अलग अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को खेल के बड़े मंच से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है पिछले 16 वर्षों में रिलायंस फाउंडेशन की खेल और शिक्षा से जुड़ी पहलों ने देशभर में 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों और युवाओं तक पहुंच बनाई है।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X