मुंबई। फिल्म, संगीत और कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा “7वां बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन आगामी 1 जून 2026 को अंधेरी वेस्ट स्थित मेयर हॉल, मुंबई में किया जाएगा। इस समारोह में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप जलोटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा सुरेंद्र पाल, दीपक पराशर, इस्माइल दरबार, दिलीप सेन, सुनील पाल, टीनू वर्मा, तरन्नुम मलिक जैन तथा योगेश लखानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
केसीएफ (KCF) द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में उन कलाकारों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह के दौरान कई कलाकार अपनी गायकी और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगे।
डॉ. कृष्णा चौहान ने जानकारी दी कि वह जल्द ही अपनी नई हॉरर थ्रिलर फिल्म आत्मा डॉट कॉम की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन ने तैयार किया है और इसके कई गीत रिकॉर्ड भी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही डॉ. कृष्णा चौहान ने अपनी दूसरी फिल्म दांव का मुहूर्त भी हाल ही में संपन्न किया है।मनोरंजन जगत से जुड़ा यह आयोजन मुंबई के सांस्कृतिक और फिल्मी माहौल को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।