दिल्ली, डॉ नदीम अहमद:- हुमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष कवरेज किया गया। यह आयोजन कला, संगीत और सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध संगीतकार सर्गम स्टार रमेश मिश्रा के स्टूडियो में आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम को एक विशेष संगीतात्मक वातावरण प्राप्त हुआ और आयोजन की गुणवत्ता एवं प्रभाव और अधिक बढ़ गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ऑर्गनाइज़र/सिंगर हुमा खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें इशा सक्सेना (प्रोफेशनल सिंगर – चीफ गेस्ट), शफीक अंसारी (सपोर्टेड बाय), तिलक खेड़ा (चीफ पैट्रन), इंदरपाल सिंह (चीफ पैट्रन), सिकंदर राजा हसन (स्पेशल अपीयरेंस) तथा श्याम खु्राना (चीफ गेस्ट) शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के रूप में “एक शाम सिद्रा मंसूर, दिव्या भारद्वाज एवं दीप्ति चौधरी के नाम” समर्पित किया गया, जिसमें सिद्रा मंसूर, दिव्या भारद्वाज एवं दीप्ति चौधरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन टीम के राजा भार्गव (टीम हेड) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ. नदीम अहमद, संस्थापक निदेशक पी न्यूज़, ने कहा कि पी न्यूज़ सदैव सकारात्मक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रमों का व्यापक कवरेज समाज में कला एवं प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने आयोजन की सराहना की।