नई दिल्ली। प्रतिभा, मेहनत और समर्पण की मिसाल मॉडल, एक्ट्रेस एवं एंकर शिल्पी बहादुर को प्रतिष्ठित “सावित्रीबाई फुले सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शेड्स ऑफ़ इंडिया मैगजीन द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन शेड्स ऑफ़ इंडिया मैगजीन की फाउंडर सविता अरोड़ा, को-फाउंडर इशा सक्सेना, ऑर्गेनाइजर राखी तंवर तथा राज फाउंडेशन की प्रेसिडेंट सोनिया लांबा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शिल्पी बहादुर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने प्रोफेशनल जीवन में और बेहतर कार्य करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। शिल्पी बहादुर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी मॉडल, एक्ट्रेस और एंकर हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रोफेशनल कार्यशैली से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिल्पी बहादुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।