Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण 

Updated on Friday, May 01, 2026 21:12 PM IST

30 अप्रैल, मुंबई: रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रीटेल लिमिटेड के ब्यूटी कारोबार को मजबूती मिलेगी।

एनोमली की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है।

इस खरीद के बाद रिलायंस रीटेल लिमिटेड के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। अब कंपनी अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे ‘टीरा’, के जरिए एनोमली को तेजी से आगे बढ़ाएगी। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

   रिटेलनेटवर्क और ‘टीरा’ के जरिए होगा विस्तार 

ईशा अंबानी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस सौदे पर कहा, “एनोमाली को हमारे पोर्टफोलियो में शामिल करना नए जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनोमाली की मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीमत इसे बेहतरीन बनाते हैं। हमें विश्वास है कि प्रियंका के साथ मिलकर हम भारत में इस ब्रांड को तेजी से बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी मजबूत कर सकते हैं।”

रिलायंस रीटेल लिमिटेड अब भारत पर ज्यादा ध्यान देगा और एनोमली की पहुंच बढ़ाएगा। भारतीय बाल और सिर की त्वचा (स्कैल्प) के हिसाब से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। साथ ही यह ब्रांड अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में भी आगे बढ़ेगा।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रांड में क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी और नए प्रोडक्ट व आइडिया पर काम करेंगी। उन्होंने कहा, “यह एनोमाली के लिए एक अहम क्षण है। जो एक व्यक्तिगत यात्रा के रूप में शुरू हुआ था, वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है, और रिलायंस रिटेल का यह अधिग्रहण एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। उनका व्यापक नेटवर्क और रिटेल अनुभव हमें भारत और दुनिया भर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा। मैं खासतौर पर ईशा अंबानी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में मैं ब्रांड के विकास में सक्रिय रूप से जुड़ी रहूंगी”

रिलायंस रीटेल लिमिटेड नए और तेजी से बढ़ने वाले ब्यूटी ब्रांड्स पर ध्यान दे रही है। कंपनी अपने अनुभव, बड़े नेटवर्क और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से एनोमली को भारत और दुनिया में आगे बढ़ाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X