Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत

Updated on Friday, April 24, 2026 18:00 PM IST

न्यूयॉर्क/मुंबई, 24 अप्रैल, 2026: वैश्विक मीडिया ब्रांड TIME ने भारत में पहली बार ‘TIME100 Next India’ लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो रिलायंस के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा। जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। इसकी घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 गाला के दौरान TIME की सीईओ जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने की।

 

 

  •      उभरतेभारतीयलीडर्स की लिस्ट और गाला का आयोजन मुंबई में होगा 

 

  •      दिसंबर2026में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा कार्यक्रम 

 

  •      कला,विज्ञान,बिजनेस समेत कई क्षेत्रों के 100 चेहरों को मिलेगा मंच 

‘TIME100 Next India’ सूची TIME के संपादकों द्वारा तैयार की जाएगी और इसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों के उभरते प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और दिसंबर 2026 में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक खास गाला के साथ इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा, “TIME के साथ यह साझेदारी हमारे लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए हम पहली बार TIME100 Next India को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ला रहे हैं। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि दुनिया की बेहतरीन चीजें भारत आएं और भारत की बेहतरीन प्रतिभा दुनिया तक पहुंचे।”

TIME की चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर जेसिका सिबली ने कहा, “हम पहली बार TIME100 Next को भारत ला रहे हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। TIME100 Next India लीडर्स की अगली पीढ़ी को पहचानने और उन्हें एक मंच पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल को संभव बनाने के लिए हम रिलायंस के आभारी हैं।”

TIME के मुताबिक ‘TIME100 Next’ प्लेटफॉर्म उन लीडर्स को पहचान देने के लिए जाना जाता है, जो आने वाले दशकों को आकार देंगे। भारत में इसका विस्तार इस वैश्विक पहल का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है। पहली TIME100 Next India सूची और गाला के बारे में अतिरिक्त विवरण आने वाले महीनों में घोषित किए जाएंगे।

 

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X