नई दिल्ली, डॉ नदीम अहमद। करोल बाग क्षेत्र में आज जी वी स्टूडियोज का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस स्टूडियो की स्थापना सिंगर एवं ऑर्गेनाइजर गीत और उनके पति जितिन सेठी द्वारा की गई है, जिसे उन्होंने विशेष रूप से अपने दोनों बच्चों—विद्वान सेठी और मानव सेठी—को समर्पित किया। जी वी स्टूडियोज झंडेवालान मेट्रो स्टेशन से मात्र 5 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है, जो इसे कलाकारों और संगीत प्रेमियों के लिए एक अत्यंत सुविधाजनक और आकर्षक स्थान बनाता है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्टूडियो की उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। को-ऑर्गेनाइजर मुकेश राज ने भी अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जी पी लौमस, अनु फ्रैंक, विनोद भान, ऋषि गुरुजी, उर्वशी चौहान, बिट्टू भैया, नंदिनी शर्मा, राजेंद्र पाहुजा, परमजीत मारवाह, नरेश, जी ,रवि सक्करवाल, राजन शेरगिल, डॉ. पी. के. महंत, मिस रिया सारकर (सुपर मॉडल) तथा साउंड ऑपरेटर सतपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान गीत एवं उनकी टीम द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय और यादगार बना दिया। इस भव्य आयोजन की मीडिया कवरेज पी न्यूज़ ऑल नेशन न्यूज की टीम द्वारा की गई, जिसमें डॉ. नदीम अहमद (फाउंडर डायरेक्टर) और डॉ. अलका सिंह (सीईओ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। जी वी स्टूडियोज की यह शानदार शुरुआत न केवल एक नए मंच का निर्माण है, बल्कि संगीत और कला के क्षेत्र में नई संभावनाओं और ऊर्जा का संचार भी है।