Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

अपनी मौत की अफवाह पर भड़की ये दिग्‍गज अभिनेत्री 

Updated on Saturday, May 23, 2020 11:19 AM IST

मुंबई, 23 मई:  70 के दशक की दिग्‍गज अभिनेत्री मुमताज के निधन की झूठी खबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुमताज ने इन अफवाहों पर नाराजगी जताई है।  उन्‍होंने कहा कि जिस दिन वो मरेंगी उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।  मुमताज ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ्‍य हूं। मुझे खुशी हुई कि किसी ने कॉल करके मुझसे कंफर्म तो किया। मुझे समझ नहीं आता कोई ऐसा क्‍यों करता है। बीते साल भी ऐसी खबरें आई थी और मेरे रिश्‍तेदार-परिवारवाले परेशान हो गए थे। और क्‍या कहा मुमताज ने, विस्‍तार से जानिए जब वक्त आएगा तो मैं खुद ही चली जाऊंगी मुमताज ने कहा 'इन दिनों मैं अपने परिवार के साथ लंदन में हूं। लॉकडाउन के चलते सभी मेरी बेटियां, नाती-नातिन, दामाद और मेरे पति घर में बंद हैं और बिल्‍कुल सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा मेरे चाहने वाले हर कोने में हैं और उन्‍हें इन खबरों से दुख पहुंचता है। मुमताज ने कहा कि लोग मुझे क्‍यों मारना चाहते हैं, जब वक्‍त आएगा मैं खुद ही चली जाऊंगी।'  मुमताज ने कहा कि जब वो मरेंगी तो उनकी फैमली इसे सीक्रेट नहीं रखेगी और बाकायदा आधिकारिक बयान दिया जाएगा। यह खबर हर जगह होगी। उन्‍होंने कहा कि मौत जिंदगी की हकीकत है और एक दिन सबको आनी है। लेकिन मैं मौत के झांसे में नहीं आ सकती। मुमताज को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर एक्‍ट्रेस मुमताज को साल 2000 में ब्रेस्‍ट कैंसर ट्रेस हुआ था। इसका इलाज हुआ वो पूरी तरह ठीक हो गई हैं। वो लंबे समय से लंदन में रह रही हैं। उनकी बेटी नताशा ने फिराज खान के बेटे फरदीन खान से शादी की है और वो भी लंदन में ही रहती हैं। उल्‍लेखीय है कि मुमताज ने 'गहरा दाग', 'हमराज', 'आपकी कसम', 'रोटी' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X