मुंबई, 17 मार्च, 2026: जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने UPI आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक ATM न होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे।
बिज़नेसकॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR स्कैन कर बिना डेबिट कार्ड निकाला जा सकेगा पैसा ग्रामीणऔरअर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान व वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा
बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां ATM पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे।
जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में UPI अनुभव प्रदान करेगी।