Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को बनाया प्रेसिडेंट, अब वैश्विक बाजारों पर नजर

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:42 PM IST

 

मुंबई, 3 मार्च 2026: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डैन बेली को कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। कंपनी के मुताबिक, बेली जियो के इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व करेंगे और लंदन से काम करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे। टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी और निवेश बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डैन बेली इससे पहले डॉयचे बैंक के TMT (टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम) प्रैक्टिस के चेयरमैन रह चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई बड़े कॉरपोरेट्स और निवेशकों को रणनीतिक सौदों और टेलीकॉम सेक्टर के महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शंस पर सलाह दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होकर वह कंपनी की व्यापक रणनीतिक योजनाओं में भी योगदान देंगे।

*            इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स की कमान संभालेंगे, लंदन से करेंगे काम *            ग्लोबल विस्तार रणनीति को गति देने की दिशा में अहम कदम
 

कंपनी की हालिया एजीएम में संकेत दिया गया था कि जियो का अगला विकास चरण भारत से आगे वैश्विक बाजारों तक विस्तार पर केंद्रित रहेगा। पिछले एक दशक में जियो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टिविटी के जरिए भारत में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है और अब कंपनी इन्हीं क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।आकाश अंबानी ने कहा कि डैन बेली लंबे समय से कंपनी के भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं और वैश्विक टेलीकॉम एवं टेक इकोसिस्टम की गहरी समझ के साथ जियो में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं डैन बेली ने कहा कि भारत में जियो द्वारा बनाए गए स्केल और प्रभाव ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है और इस कहानी को वैश्विक स्तर तक ले जाना एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X