Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रोजगार की चिंता, तनाव और नशे के कारण हुई महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार

Updated on Monday, May 18, 2020 00:05 AM IST

चंडीगढ़। कोरोना महामारी की वजह से लाकडाउन के चलते देश भर में लाखों महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ मारपीट से नहीं है। महिलाओं के साथ न केवल गलत व्यवहार किया गया, बल्कि उन्हें अशोभनीय टिप्पणियां (ताने) तक सुनने को मिले। घरेलू हिंसा के मामलों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली और बिहार टाप राज्यों में शामिल हैं। हरियाणा में भी घरेलू हिंसा के मामले हुए, लेकिन इनकी संख्या बाकी राज्यों की अपेक्षा कम रही। यह अलग बात है कि हजारों मामले ऐसे भी हैं, जिनमें कहीं न तो शिकायत दर्ज कराई गई और न ही पुलिस या मानवाधिकार आयोग तथा महिला आयोग को कोई सूचना दी गई।(SUBHEAD)

सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की ओर से आयोजित वेबिनार में महिलाओं के प्रति हुई घरेलू हिंसा पर बेहद चिंता जाहिर की गई। हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान इस फाउंडेशन के संयोजक हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन के सलाहकार के रूप में भी जागलान काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में जागलान की कई बार तारीफ कर चुके हैं। डिजिटल मोड के जरिये हुए इस राष्ट्रीय वेबिनार में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान की महिलाएं तथा प्रतिष्ठापित लोग जुड़े।
(MOREPIC1) 
सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट एवं निर्भया कांड में वकील सीमा समृद्धि ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आयोजित किए जाने वाली परिचर्चाओं की जरूरत पर जोर दिया। राजस्थान की आइपीएस अधिकारी एवं कोटा की एसपी सिटी डा. अमृता दूहन ने कहा कि पुरुष द्वारा खुद को महिला से आगे मानने की वजह से घरेलू हिंसा का जन्म होता है। महिलाओं को सहना बंद करना होगा। सिर्फ पिटाई को घरेलू हिंसा नहीं माना जाना चाहिए। महिलाओं के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल, गलत आचरण और आर्थिक तंगी के साथ अपमान घरेलू हिंसा का पार्ट हैं। ग्रामीण इलाकों में महिला सरपंच समूह बनाकर महिलाओं को उनके हितों के प्रति जागरूक बना सकती हैं।

(MOREPIC2) 
डा. अमृता दूहन ने घरेलू हिंसा का मसला सुलझाने के लिए परिवार को तोडऩे से बचने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचने के प्रति भी जागरूक किया। महिलाएं अपने प्रति 100 नंबर, 181 नंबर और 1091 नंबर पर घरेलू हिंसा की शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए उनके स्मार्ट फोन पर आने वाले किसी भी लिंक को क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

बालीवुड की फिल्म डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर विभा बख्शी ने कहा कि घरेलू हिंसा किसी एक की प्राब्लम नहीं है। महिलाओं के प्रति पुरुषों को अपनी सोच में बदलाव करना होगा। 90 फीसदी आबादी महिलाओं के प्रति बायस्ड है। इसे दूर करने की जरूरत है। आरजे दिव्या ने कहा कि घर पर रहते हुए महिलाओं की बात को अनसुना करना भी घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है। उन्हें लाकडाउन में पांच गुणा काम करना पड़ा, लेकिन किसी ने इसकी परवाह नहीं की। फिल्म थप्पड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने तापसी पन्नू के न्याय पाने की जिद का जिक्र करते हुए महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा ने पंजाब में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा के लिए नशे की लत को जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब में कफ्र्यू के दौरान महिलाओं के प्रति 21 फीसदी अपराध बढ़े हैं। इसके पीछे कारण नशा ही है। कफ्र्यू में &5 हजार लोग नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती होने के लिए पहुंचे हैं। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश भारद्वाज भी वेबिनार में शामिल हुए।

(MOREPIC3)

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अग्रवाल ने रोजगार की चिंता, तनाव और आपसी नासमझी को महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा की वजह बताया। सुप्रीम कोर्ट बार के सदस्य संदीप राठी ने कहा कि अदालतों में अर्जेंट केस की सुनवाई हो रही है। इसलिए किसी महिला को न्याय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
गौरव पांचाल ने लाकडाउन में बिकी अवैध शराब को घरेलू हिंसा की बड़ी वजह बताया। महाराष्ट्र के कृष्णा वानखेड़े ने कहा कि महिलाएं भले ही अपने उत्पीडऩ की कहीं रिपोर्ट दर्ज न कराएं, मगर उनका समाधान जरूरी है। इसके लिए काउंसलर नियुक्त किए जाने चाहिएं। मेवात से पूजा ने कहा कि महिला का सोशलेजाइशेन करना ठीक नहीं है। ’योति ने कहा कि महिलाओं को समझना बेहद जरूरी है। एक पुरुष भी घर के काम में हाथ बंटा सकता है। गुरुग्राम की निर्मला ने न्याय के लिए पिछले 13  साल से लड़ी जा रही लड़ाई का जिक्र किया, जिस पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने उनकी लड़ाई लडऩे का ऐलान किया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने आखिर में बताया कि करीब आधा दर्जन ग्रामीण व सामाजिक मुद्दों पर वेबिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं और सरपंचों की खास भागीदारी रहेगी। इस वेबिनार की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, केंद्रीय महिला आयोग और हरियाणा सरकार को भी भेजी जाएगी। पहली महिला खाप पंचायत कार्डिनेटर रीतू जागलान ने आभार जताया। कार्यक्रम के आयोजन में आशीष और विनोद कुमार का सहयोग रहा।
 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X