नई दिल्ली, 26 फरवरी, 2026: टेलीकॉम सेक्टर पर ICICI सिक्योरिटीज और CLSA की ताजा रिपोर्ट में रिलायंस जियो की बढ़त साफ तौर पर उभरकर सामने आई है। तीसरी तिमाही (Q3FY26) में इंडस्ट्री के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और रेवेन्यू शेयर दोनों मोर्चों पर जियो ने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, Q3FY26 में तीनो प्राइवेट प्लेयर्स यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को मिलाकर, AGR 2.9% तिमाही दर तिमाही (QoQ) और 8.9% सालाना (YoY) बढ़कर 720 अरब रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस जियो का AGR 321 अरब रुपये रहा, जो 3.9% QoQ और 11.2% YoY की वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ जियो की AGR बाजार हिस्सेदारी 43% पर पहुंच गई है।
ICICIसिक्योरिटीजऔर CLSA की रिपोर्ट- जियो का AGR 321 अरब रुपये रहा 22मेंसे 16 टेलीकॉम सर्किल्स में जियो की पकड़ मजबूत
इसके मुकाबले भारती एयरटेल का AGR 299 अरब रुपये और बाजार हिस्सेदारी 39.9% रही, जबकि वोडाफोन आइडिया 99 अरब रुपये AGR और 13% के आसपास हिस्सेदारी पर सिमटी रही। रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने तिमाही आधार पर 41 बेसिस प्वाइंट और सालाना आधार पर 114 बेसिस प्वाइंट बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई। सर्किल स्तर पर जियो को, 16 सर्किलों में AGR मार्केट शेयर में बढ़त मिली, खासकर गुजरात, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, कर्नाटक, नॉर्थ ईस्ट और हिमाचल जैसे क्षेत्रों में उसकी पकड़ मजबूत हुई। मेट्रो मार्केट में भी दिल्ली, मुंबई और कोलकत्ता में जियो की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया।